उत्तराखंड में फिलहाल मौसम शुष्क, देहरादून में गिरा तापमान
उत्तराखंड में इन दिनों पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम शुष्क है। हालांकि, कई स्थानों पर बादल भी हैं, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, राज्यभर में 23 नवंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान कोई उल्लेखनीय बदलाव की उम्मीद नहीं है। वहीं, देहरादून में अब तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
तापमान की स्थिति
राजधानी देहरादून में 19 नवंबर की दोपहर करीब दो बजे तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके न्यूनतम 14 डिग्री रहने की संभावना है। 20 और 21 नवंबर को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रह सकता है। 22 से 24 नवंबर तक अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री, 25 नवंबर को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री, 26 नवंबर को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रह सकता है। ऐसे में धीरे धीरे सर्दी बढ़ जाएगी। 19 नवंबर, 24 नवंबर से लेकर 26 नवंबर तक देहरादून में कहीं कहीं बादल छाए रह सकते हैं।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।



