Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 16, 2026

ग्राफिक एरा रीयूनियन के तीसरे दिन एल्यूमिनाई ने मसूरी तक की रोमांचक ट्रैकिंग

देहरादून में ग्राफिक एरा के सिल्वर जुबली रीयूनियन के तीसरे दिन एल्यूमिनाई ने रोमांचक ट्रैकिंग का आनंद लिया। बड़ी संख्या में एल्यूमिनाई इस ट्रैक में शामिल हुए। सुबह सात बजे शहनशाही आश्रम से यह ट्रैकिंग शुरू की गयी। करीब एक घंटे में एल्यूमिनाई मसूरी पहुंच गए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मोज- मस्ती व उमंग से भरपूर तेरह किलोमीटर का ट्रैक यूं ही हस्ते- गाते पूरा हो गया। झड़ीपानी पहुंचने के बाद पुरानी यादों का सिलसिला फिर से शुरू हो गया। ग्राफिक एरा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशनस के चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला ने पूर्व छात्र छात्राओं के साथ कई किस्से कहानियां भी साझा किये। इस ट्रैक में शामिल लोग पैदल चलकर ही वापस देहरादून पहुंचे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ट्रैक में दोनों विश्वविद्यालयों के कुलपति डॉ. नरपिंदर सिंह और डॉ. संजय जसोला और ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के हल्द्वानी कैंपस के निदेशक डॉ मनीष बिष्ट ने एल्यूमिनाई का उत्साहवर्धन किया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।