Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 30, 2026

हिमाचल के पूर्व सीएम एवं भाजपा नेता शांता कुमार की पत्नी का कोरोना से निधन

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शांता कुमार की पत्नी संतोष शैलजा का मंगलवार तड़के कोरोना से निधन हो गया। वह 73 साल की थी।


हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शांता कुमार की पत्नी संतोष शैलजा का मंगलवार तड़के कोरोना से निधन हो गया। वह 73 साल की थी। उन्होंने कांगड़ा के टांडा मेडिकल कॉलेज में अंतिम सांस ली। संतोष शैलजा को चार दिन पहले ही टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया थ। बताया जा रहा है कि उनका पूरा परिवार भी कोरोनावायरस से संक्रमित है और कोविड का इलाज करा रहा है।
शैलजा का राज्य के कांगड़ा जिले के टांडा स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद सरकारी मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा था। उनके परिवार के चार अन्य सदस्य, उनका निजी सचिव, सुरक्षा अधिकारी और चालक भी संक्रमित पाए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका और उनके परिवार का हाल-चाल जानने के लिए रविवार को उनसे बात की थी।
बता दें कि हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है और कोरोना से मौत के आंकड़े लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कांगड़ा जिले में अब तक 7,624 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें फिलहाल 576 एक्टिव मामले हैं और 184 लोगों की मौत हो चुकी है।
हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शोक व्यक्ति कर ट्विट किया कि- हमारे वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय शांता कुमार जी की धर्मपत्नी श्रीमती संतोष शैलजा जी के निधन का दुःखद समाचार सुन कर अत्यंत दुःखी हूं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें एवं शोक संतप्त परिवार जनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शान्ति!’