Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 10, 2026

उत्तराखंड के अधिकांश जिलों से उड़ गए बारिश के बादल, अब कुमाऊं के कुछ जिलों में होगी मामूली बारिश

उत्तराखंड में अब बारिश से राहत मिल चुकी है। अधिकांश जिलों में अब पांच दिन तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, बादल तो घिरेंगे, लेकिन बारिश ने अब टाटा बोल दिया है। सिर्फ कुमाऊं के कुछ जिलों में इस दौरान बारिश हो सकती है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज 26 सितंबर से लेकर 30 सितंबर तक पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल और उधमसिंह नगर जिले में कहीं कहीं हल्की से मध्यम, या फिर बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। पांच दिन तक मौसम संबंधी चेतावनी किसी भी जिले के लिए जारी नहीं की गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
मंगलवार 26 सितंबर की सुबह 11 बजे तक देहरादून का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहने की संभावना है। 27 सितंबर से लेकर एक अक्टूबर तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री से लेकर 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 से 22 डिग्री तक रह सकता है। दो और तीन अक्टूबर को तापमान गिरेगा और अधिकतम 29 डिग्री व न्यूनतम 21 डिग्री रह सकता है। 26 सितंबर से लेकर तीन अक्टूबर तक 27 व 28 सितंबर को छोड़कर बाकी दिन देहरादून में बादल छाए रहेंगे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।