Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 8, 2026

शिक्षक संघ की जौनपुर शाखा ने लिया निर्विरोध चुनाव कराने का निर्णय

राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की शाखा जौनपुर प्रथम टिहरी गढ़वाल की कार्यकारिणी बैठक में तय किया गया कि संघ के चुनाव 11 जनवरी को होंगे। साथ ही चुनाव को आपसी सहमति के आधार पर निर्विरोध कराने का फैसला भी किया गया।

उत्तराखंड में राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की शाखा जौनपुर प्रथम टिहरी गढ़वाल की कार्यकारिणी बैठक में तय किया गया कि संघ के चुनाव 11 जनवरी को होंगे। साथ ही चुनाव को आपसी सहमति के आधार पर निर्विरोध कराने का फैसला भी किया गया।
गंगा फार्म हाउस बालावाला देहरादून में हुई संघ की बैठक में जौनपुर ब्लाक की नवीन कार्यकारिणी के चुनाव की तिथि पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिला संघ के निर्देशानुसार दिनांक 11 जनवरी 2021 को कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न किया जाएगा। इसकी सूचना जिला संघ को प्रेषित की जा चुकी है।
साथ ही निर्णय लिया गया कि शाखा जौनपुर प्रथम के अध्यक्ष पद पर जेसी पंवार को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया जाएगा। साथ ही जिला स्तरीय चुनाव में जिला मंत्री पद पर जौनपुर ब्लॉक से मुनेंद्र सिंह राणा को उम्मीदवार बनाने का निर्णय किया गया। इसे सभी ने ध्वनिमत से सहमति दी।
बैठक में अध्यक्ष जेसी पंवार, जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र राणा, ब्लॉक मंत्री उपेंद्र भुणा, कोषाध्यक्ष चमन लाल वर्मा, रामदयाल, विक्रम पंवार, जीपीएस पाल, वेद प्रकाश चौहान, पूर्व अध्यक्ष रमेश प्रसाद, जयंती प्रसाद, जय प्रकाश, जीपीएल बडोनी, कैलाश नौटियाल, सोहन लाल, सुधा उनियाल, जसोदा वर्मा, सतीश उनियाल, राजेश अग्रवाल, विनोद प्रसाद, सुरेंद्र चौहान, सीपी गुसाई, रमेश प्रसाद डंगवाल और सीपी कोठियाल आदि शामिल थे।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *