पर्वतीय राज्यों में उत्तराखंड पुलिस पहले नंबर पर, राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान, बकरीद को लेकर डीजीपी ने दिए ये निर्देश
क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम (सीसीटीएनएस) में उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की मई 2023 की पर्वतीय राज्यों की मासिक रैंकिंग में प्रथम स्थान मिला है। वहीं, पूरे देश की राज्य पुलिस में तीसरा स्थान मिला है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
विभिन्न मापदंडों में पूर्ण अंक प्राप्त करते हुए उत्तराखंड पुलिस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वर्तमान में जारी की गई रैंकिंग में उत्तराखण्ड 97.44 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, हिमाचल प्रदेश 96.15 प्रतिशत के साथ दूसरे, अरूणाचल प्रदेश 90.67, मिजोरम 88.06 और त्रिपुरा 76.77 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमशः तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर रहा। उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने इस उपलब्धी के लिए पूरी सीसीटीएनएस टीम को बधाई दी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
बकरीद की व्यवस्था के लिए दिए ये निर्देश
उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने परिक्षेत्र एवं जनपद प्रभारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से ईद-उल-जूहा (बकरीद) पर्व पर पुलिस व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबन्धों के सम्बन्ध में बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
दिए गए ये निर्देश
1. ईद-उल-जूहा पर्व को देखते हुए सभी जनपद प्रभारी सुपर एलर्ट मोड पर रहें और सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये जाएं। सर्तकता बरतें, पैट्रलिंग बढ़ाएं और फोर्स डिप्लॉयमेंट अच्छा हो।
2. माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों का अनुपालन कराते हुए सुनिश्चित करा लें कि सामुहिक कुर्बानी स्लॉटर हाउस में एवं पूर्व निर्धारित स्थानों पर हों।
3. नमाज ईदगाहों या अन्य निर्धारित स्थानों पर ही अता की जाए।
4. असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखें और संवेदनशील स्थानों का दौरा करें।
5. शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए सभी जनपदों में थानाध्यक्ष, सीओ, एसडीएम, एसएसपी एवं जिलाधिकारी स्तर पर शांति समिति की गोष्ठी करा ली जाए।
6. त्यौहार रजिस्टर का अध्ययन कर बीते वर्षों के सभी विवाद व मुकदमों की वर्तमान स्थिति को देखा जाए और उनका उचित समाधान कराया जाए।
7. सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर कड़ी नजर रखने के साथ ही भ्रामक/आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों व किसी तरह की अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध तत्काल कठोर कार्यवाही की जाए। भ्रामक सूचनाओं व अफवाहों का तत्काल खंडन भी किया जाए।
बैठक में ये रहे उपस्थित
बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था वी मुरूगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना एवं सुरक्षा ए पी अंशुमान, पुलिस उप महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था पी. रेणुका देवी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।



