Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 6, 2026

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में जानलेवा बनी बारिश, करंट लगने से महिला की मौत

मानसून के कई राज्यों में दस्तक देने के साथ ही पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों में बारिश हो रही है। साथ ही ये बारिश भी लोगों के लिए जानलेवा बन रही है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के नजदीक बारिश की वजह से हुई वाटर लॉगिंग में करंट दौड़ने से एक महिला इसकी चपेट में आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

महिला की पहचान साक्षी आहूजा के रूप में हुई। वह कहीं जाने के लिए ट्रेन पकड़ने रेलवे स्टेशन पहुंची थी। जहां से वह गुजर रही थी, वहां भरे पानी में बिजली की तारे डूबी हुई थी। इसमें करंट दौड़ रहा था। इसी की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत हो गई। फिलहाल इस मामले में रेलवे और पुलिस की जांच जारी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

जानकारी के मुताबिक, साक्षी आहूजा नाम की महिला रविवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची थी। इस दौरान महिला के साथ दो महिलाएं और 3 बच्चे थे। साक्षी को शताब्दी से भोपाल जाना था। रात से ही तेज़ बारिश हो रही है। ऐसे में पानी से बचने के लिए महिला ने बिजली के खंभे को पकड़ लिया, उसी दौरान महिला को तेज करंट लगा। हालांकि वहां मौजूद लोगों ने महिला को बचाने की कोशिश भी की और उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दरअसल जो खंबा लगा है, उस पर तारे खुली हुई थी। आरोप है कि उसी के चलते महिला को करंट लगा। महिला दिल्ली के प्रीत विहार की रहने वाली थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जांच से यह लगता है कि बारिश के कारण पानी जमा होने के कारण करंट आने से यह हादसा हुआ है। ऐसा प्रतीत होता कि इंसुलेशन फेलियर के कारण केबल से करंट आ गया। यह रेलवे की कार्य प्रणाली में किसी प्रकार की कमी नहीं है। ऐसा हादसा दोबारा न हो इसके लिए जांच की जा रही है। दिल्ली मंडल में विद्युत सेफ्टी ड्राइव शुरू की गई है, ताकि ऐसा हादसा दोबारा न हो।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।