Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 11, 2026

दस दिवसीय एक भारत श्रेष्ठ भारत एनसीसी कैंप शुरू, 600 से ज्यादा कैडेट्स कर रहे प्रतिभाग

हेमंती नंदन बहुगुणा केन्द्रीय गढ़वाल विश्वविद्यालय के नई टिहरी स्थित स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल में आज रविवार 11जून से 12 दिवसीय एनसीसी कैंप एक भारत श्रेष्ठ भारत का शुरू हो गया। कैम्प में उत्तराखंड सहित कर्नाटक, गोवा के करीब 600 से अधिक कैडेट्स प्रतिभाग कर रहे हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आज पहले दिन कैडेट्स का पंजीकरण किया गया। कल 12 जून को ब्रिगेडियर एसएस नेगी कैंप का उद्घाटन करेंगे। कैंप में कैडेटों को शैक्षणिक क्रियाकलाप, सांस्कृतिक कार्यक्रम और राष्ट्रीय सूचना जागरूकता, खेलकूद, स्वच्छता अभियान सहित शारीरिक और मानसिक क्रियाकलापों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

कैंप के आयोजन के लिए 31 बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल पीएस सिकरवार सहित सूबेदार मेजर सुनील कुमार एवं एनसीसी अधिकारी डॉ. रविंदर सिंह, डॉ हेमन्त पैन्यूली, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी संतोष भट्ट, पीआई स्टाफ एवं कार्यालय कर्मी आदि मौके पर हैं।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।