कल से उत्तराखंड में शुरू होगा बारिश का दौर, कुछ दिन गर्मी से मिलेगी राहत, चार दिन का अलर्ट
उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम में बदलाव होने जा रहा है। इससे लोगों को तपती गर्मी से निजात मिलने की उम्मीद है। 23 मई से राज्य के मैदानी इलाकों में भी बारिश होगी। बारिश का ये दौर 27 मई तक भी जारी रहेगा। ऐसे में धीरे धीरे तापमान में गिरावट आएगी और राहत मिलेगी। इसके साथ ही मौसम विभाग ने चार दिन के लिए यलो और ओरेंज अलर्ट भी जारी किया है। फिलहाल आज 22 मई को राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश गरज और चमक के साथ हो सकती है। मैदानी इलाके शुष्क रहेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
मौसम का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 23 मई से लेकर 26 मई तक राज्य के जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। ऐसे में कहीं कहीं आकाशीय बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। 23 और 26 मई को राज्य में यलो अलर्ट, 24 और 25 मई के लिए ओरेंज अलर्ट भी किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
तापमान की स्थिति
देहरादून में सोमवार 22 मई की सुबह करीब पौने 11 बजे अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 37 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने की संभावना है। कल 23 मई को भी इसी तरह का तापमान रह सकता है। 24 मई से 27 मई तक देहरादून में बारिश की संभावना है। ऐसे में 24 मई को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री, 25 मई को अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री, 26 मई को अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री, 27 मई को अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री तापमान रह सकता है। 28 मई को अधिकतम 31 व न्यूनतम 20, 29 मई को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रह सकता है। इस बीच 23 से 27 मई और 29 मई को देहरादून में कहीं कहीं बादल रहेंगे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब (subscribe) कर सकते हैं।



