Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 28, 2026

उत्तराखंड के मैदानों में दो दिन सताएगी गर्मी, फिर शुरू होने जा रहा है बारिश का दौर, तीन दिन का अलर्ट

उत्तराखंड में इन दिनों पर्वतीय इलाकों में तो कभी कभार बारिश हो रही है, वहीं मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क हैं। ऐसे में देहरादून सहित मैदानों में जोरदार गर्मी पड़नी शुरू हो चुकी है। अब दो दिन बाद मौसम एक बार फिर से बदलने जा रहा है। मैदानों में भी बारिश का सिलसिला 23 मई से शुरू होने जा रहा है। ऐसे में मौसम विभाग ने तीन दिन के लिए यलो और ओरेंज अलर्ट जारी किया है। आज रविवार 21 मई को राज्यभर में मौसम शुष्क है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मौसम का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 22 मई को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली जिले के साथ ही कुमाऊं के पर्वतीय इलाकों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 23 से 25 मई तक राज्यभर में बारिश का दौर शुरू होगा। इस दौरान अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। ऐसे में 23 मई को यलो और 24 व 25 मई के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि, 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
यदि हम देहरादून के तापमान की बात करें तो रविवार 21 मई की दोपहर करीब 12 बजे देहरादून का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 36 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने की संभावना है। कल 22 मई को तापमान बढ़ेगा और अधिकतम 39 डिग्री तापमान हो सकता है। 23 मई को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री हो सकता है। 24 मई को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री हो सकता है। 25 और 26 मई को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रह सकता है। 27 मई को अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहेगा। 28 मई को अधिकतम तापमान बढ़कर 31 डिग्री तक पहुंच जाएगा। इस बीच 22 से 28 मई तक देहरादून में कहीं कहीं बादल रहेंगे। 24 से 26 मई तक दून में बारिश की संभावना है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब (subscribe) कर सकते हैं।