Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 25, 2026

बस आज झेलो गर्मी, अगले सात दिन तक देहरादून में लगेगी बारिश की झड़ी, सुहावना हो जाएगा मौसम

उत्तराखंड में इन दिनों पर्वतीय जिलों में मौसम खुशगवार है। पहाड़ों पर बारिश के साथ ही बर्फबारी हो रही है। गुरुवार को भी केदारनाथ, बदरीनाथ धाम के साथ ही ऊंची चोटियों में बर्फबारी हुई, वहीं पर्वतीय जिलों में बारिश भी देखी गई। दोपहर में तो देहरादून में भी अचानक मौसम बदला और तेज बौछारें कुछ देर के लिए पड़ीं। साथ ही तेज हवाएं भी चलीं। केदारनाथ धाम में दोपहर बाद तेज बर्फबारी व निचले इलाकों में बारिश हुई। इसे देखते हुए सोनप्रयाग में गुरुवार दो बजे के बाद यात्रियों को आगे नहीं जाने दिया गया। यहां चार हजार से अधिक श्रद्धालु रुका गया। पुलिस की ओर से अगस्त्यमुनि व अन्य स्थानों पर भी यात्रियों से मौसम ठीक होने तक होटल, लॉज में ही रुकने की अपील की गई है। मैदानों में भी कल से बारिश की उम्मीद है। देहरादून में तो सात दिन तक लगातार बारिश की झड़ियां लगने वाली हैं। ऐसे में मौसम भी सुहावना हो जाएगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड का मौसम
आज शुक्रवार 28 अप्रैल की सुबह से देहरादून सहित आसपास के इलाकों में बादलों के बीच धूप निकल गई थी। वहीं, पर्वतीय जिलों में बादल हैं। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज 28 अप्रैल को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश गर्जन से काथ हो सकती है। अन्य पर्वतीय इलाकों में भी बारिश की संभावना है। साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी होगी। मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रह सकता है। आज बारिश प्रभावित जिलों में ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली चमकने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मौसम का पूर्वानुमान
29 अप्रैल को भी उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी संभव है। राज्य के अन्य जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से बहुत हल्की बारिश गर्जन के साथ होगी। 30 अप्रैल से लेकर दो मई तक इसी तरह का मौसम रहेगा। राज्यभर में इन दिनों बारिश की संभावना है। ऐसे में 29 अप्रैल को बारिश प्रभावित इलाकों में यलो अलर्ट है। 30 अप्रैल और एकमई को ओरेंज अलर्ट, दो मई का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जो बढ़कर 70 किमी प्रति घंटा भी हो सकती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

देहरादून में अगले सात दिन बारिश
देहरादून में पिछले कई दिनों से धूप के साथ ही बादलों का भी डेरा है। अब बादल घने होने शुरू हो जाएंगे। साथ ही कल 29 अप्रैल से लेकर पांच मई तक दून के कई इलाकों में बारिश का सिलसिला चलता रहेगा। साथ ही गर्मी से लोगों को राहत मिलने वाली है। यानि की अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह के साथ ही मई माह की शुरुआत में भी गर्मी का असर कम देखने को मिलेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
शुक्रवार 28 अप्रैल की सुबह करीब आठ बजे तक देहरादून का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री रहने की संभावना है। इसके बाद कल तापमान में गिरावट आएगी। 29 मई को अधिकतम तापमान 29 डिग्री हो जाएगा। 30 मई को अधिकतम तापमान घटकर 26 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। एक मई से लेकर पांच मई तक अलग अलग दिन अधिकतम तापमान 24, 25, 23, 25, 27 डिग्री रहेगा। इसी तरह न्यूनतम तापमान 17 से 18 डिग्री के मध्यम रहने की संभावना है।
नोटः यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है।