Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 1, 2026

सत्यपाल मलिक के समर्थकों को उठाकर थाने ले गई पुलिस, मलिक की गिरफ्तारी की फैली खबर, पुलिस ने बताई ये बात

अपने बयानों से हमेशा से चर्चा में रहे बीजेपी नेता एवं पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को सीबीआई से मिले समन के बाद राजनीति गर्म है। इसको लेकर दिल्ली के आर के पुरम के डीडीए पार्क में खाप पंचायत होनी थी। इस बारे में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि इसके लिए परमिशन नहीं ली गई थी। इसलिए वहां जमा हुए लोगों को हटाया गया। इस बीच मलिक की गिरफ्तार की खबर फैल गई। वहीं, पुलिस ने कहा कि मलिक अपनी मर्जी से थाने आए हैं। (खबर जारी अगले पैरे में देखिए)

जानकारी के मुताबिक हरियाणा और यूपी की खाप पंचायतों के कुछ नेता बैठक के लिए सुबह सत्यपाल मलिक के आवास पर पहुंचे। इस बारे में सूचना मिलने पर पुलिस भी वहां पहुंच गई। सत्यपाल मलिक के आवास पर पहुंचने पर पुलिस ने उन्हें बताया कि वे आवासीय क्षेत्र में बिना अनुमति के कोई बैठक नहीं कर सकते हैं। (खबर जारी अगले पैरे में देखिए)

हालांकि बताया जा रहा है कि पुलिस कुछ खाप नेताओं को आरके पुरम थाने और कुछ को वसंत कुंज थाने ले गई। इसके बाद सत्यपाल मलिक खुद भी थाने पहुंच गए, लेकिन पुलिस ने कहा कि हमने उन्हें हिरासत में नहीं लिया है। थाने में कोई भी आ सकता है। (खबर जारी अगले पैरे में देखिए)

सीबीआई ने पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को पूछताछ के लिए बुलाया
सीबीआई ने भ्रष्टाचार के मामले में जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को मौखिक समन भेजा है। उन्हें एजेंसी ने 27 और 28 अप्रैल को पेश होने के लिए कहा गया है। इस संबंध में सीबीआई ने फिलहाल पुष्टि नहीं की है। वहीं, मलिक ने इस मामले की जानकारी खुद ही दी थी। (खबर जारी अगले पैरे में देखिए)

एजेंसी ने जम्मू-कश्मीर में दो प्रोजेक्ट में गड़बड़ियों को लेकर केस दर्ज किया था। इसी मामले में सीबीआई ने उन्हें बुलाया है। मलिक ने दावा किया था कि उन्हें दो फाइल साइन करने के लिए 300 करोड़ का ऑफर मिला था। सीबीआई ने पिछले साल अक्टूबर में भी उनसे पूछताछ की थी। (खबर जारी अगले पैरे में देखिए)

सत्यपाल मलिक ने कहा कि सीबीआई कुछ स्पष्टीकरण चाहते हैं, जिसके लिए मेरी उपस्थिति चाहते हैं। मैं राजस्थान जा रहा हूं, इसलिए मैंने उन्हें 27 से 29 अप्रैल की तारीख दी हैं। जब मैं उपलब्ध रहूंगा। वहीं न्यूज एजेंसी पीटीआई ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि उन्हें सीबीआई ने बीमा घोटाले से जुड़े सवालों का जवाब देने को लेकर नोटिस जारी किया है। बाद में मलिक का बयान आया कि वे पूछताछ के लिए सीबीआई के पास नहीं जाएंगे। यदि सीबीआई को बयान लेना है तो खुद उनके पास आए। (खबर जारी अगले पैरे में देखिए)

ये है मामला
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सीबीआई ने सरकारी कर्मचारियों के लिए एक समूह चिकित्सा बीमा योजना के ठेके देने में और जम्मू कश्मीर में कीरू जलविद्युत परियोजना से जुड़े 2,200 करोड़ रुपये के निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार के मलिक के आरोपों के संबंध में दो एफआईआर दर्ज की थीं। (खबर जारी अगले पैरे में देखिए)

हाल ही में मलिक ने दावा किया था कि आरएसएस और बीजेपी नेता राम माधव स्कीम पास कराने के लिए उनके पास आए थे। इस पर माधव ने कहा था कि यह बात निराधार है। उन्होंने मलिक के खिलाफ मानहानि का नोटिस भेजा है। उन्होंने कहा कि आप प्रासंगिक बने रहने के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं। ऐसा करके सिर्फ आपको लोकप्रियता चाहिए है।
पढ़ेंः देखें वीडियोः सत्यपाल मलिक का इंटरव्यू मचाएगा सियासी तूफान, बोले-भ्रष्टाचार से पीएम मोदी को नफरत नहीं, पुलवामा हमला केंद्र की गलती

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *