Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

उत्तराखंड के पहाड़ों पर जारी रहेगा बारिश का दौर, मैदानी इलाके रहेंगे सूखे, धीरे धीरे बढ़ेगी गर्मी

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में भी बारिश होने से दो दिन तापमान में कमी दर्ज की गई और मौसम सुहावना बना रहा। अब अगले पांच दिनों तक पर्वतीय जिलों में ही बारिश की संभावना है। वहीं, मैदानी इलाके शुष्क रहेंगे। ऐसे में धीरे धीरे तापमान में वृद्धि होगी और गर्मी से लोग परेशान होने लगेंगे। हालांकि, आज देहरादून और आसपास के इलाकों में बादलों के बीच धूप भी निकल रही है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज 21 अप्रैल को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में कुछ स्थानों और शेष पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। चार हजार मीटर या उससे अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी भी हो सकती है। इन जिलों में आकाशीय बिजली चमकने का आज के लिए यलो अलर्ट भी है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मौसम का पूर्वानुमान
22 से 25 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश, चार हजार मीटर या उससे अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी की संभावना है। अन्य पर्वतीय जिलों में भी कहीं कहीं हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। मैदानों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
देहरादून में शुक्रवार 21 अप्रैल की सुबह करीब 11 बजे तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 29 और न्यूनतम 16 डिग्री रहने की संभावना है। 22 अप्रैल को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक एक डिग्री की बढ़ोत्तरी संभव है। 23 अप्रैल को अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 17 डिग्री रह सकता है। इसके बाद 24 अप्रैल से लेकर 28 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 31 डिग्री से लेकर 34 डिग्री तक पहुंच जाएगा। इसी तरह न्यूनतम तापमान 18 डिग्री से लेकर 19 डिग्री तक रहेगा। इस दौरान 21 से 28 अप्रैल तक देहरादून में कहीं कहीं बादल भी रहेंगे।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।