Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 10, 2026

दून में चार दिन झेलो गर्मी, फिर गिरेगी राहत की फुहार, उत्तराखंड के पहाड़ों में बारिश का सिलसिला रहेगा जारी

इन दिनों उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में कहीं कहीं कभी कभार हल्की बारिश का सिलसिला जारी है। वहीं, मैदानी इलाके गर्मी से तप रहे हैं। यदि राजधानी देहरादून की बात करें तो अभी चार दिन और गर्मी झेलनी पड़ेगी। इसके बाद राहत की फुहार देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान तो यही कहता है। फिलहाल मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिन के दौरान राज्य के अनेक स्थानों पर एक से दो डिग्री सेल्सियस तापमान की वृद्धि की की संभावना जताई। साथ ही ये तापमान सामान्य से चार से पांच डिग्री तक अधिक रह सकता है। ऐसे में इन दिनों लोगों को गर्मी तंग करेगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आज के मौसम का हाल
शनिवार 15 अप्रैल को भी देहरादून सहित आसपास के मैदानी इलाकों में सुबह से ही धूप खिल गई थी। उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल होने लगे हैं। जिले के पर्वतीय इलाकों में कहीं कहीं बादल बादल भी देखने को मिल सकते हैं। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं कहीं हल्की से हल्की बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मौसम का पूर्वानुमान, दो दिन का यलो और ओरेंज अलर्ट
16 और 17 अप्रैल को भी इसी तरह के मौसम की संभावना है। 18 अप्रैल को बारिश का दायरा बढ़ेगा। इस दिन राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के शेष जिलों में भी कुछ स्थानों पर कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। 19 अप्रैल को राज्य के जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 18 अप्रैल को राज्य के बारिश प्रभावित जिलों में यलो अलर्ट और 19 अप्रैल को राज्य के कई जिलों में कहीं कहीं आकाशीय बिजली चमकने और ओलावृष्टि का ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज हवा, झक्कड़ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ऐसा रहेगा तापमान
इन दिनों देहरादून का तापमान पसीने छुड़ा रहा है। शनिवार 15 अप्रैल की पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे देहरादून का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री रहने की संभावना है। कल भी ये ही स्थिति रहने की संभावना है। 17 अप्रैल को अधितम और न्यूनतम तापमान बढ़कर 35 डिग्री और 22 डिग्री हो जाएगा। इसके बाद 18 अप्रैल को अधिकतम तापमान घटकर 34 डिग्री रह सकता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

फिर मिलेगी राहत, होगी बारिश
19 और 20 अप्रैल को देहरादून में बारिश की संभावना है। इस दौरान 19 अप्रैल को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री, 20 और 21 अप्रैल को अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री रह सकता है। ऐसे में इन तीन दिन गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। 22 अप्रैल को अधिकतम तापमान बढ़कर 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रह सकता है। इस बीच 15, 16 अप्रैल, 18 अप्रैल से 21 अप्रैल तक देहरादून में बादल छाए रहने की संभावना है।