Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 9, 2026

उत्तराखंड में आज मौसम शुष्क, कल फिर पर्वतीय जिलों में होगी बारिश, अब सताने लगेगी गर्मी

उत्तराखंड में बुधवार पांच अप्रैल को पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम शुष्क है। कल से पर्वतीय जिलों में बारिश की फिर से संभावना है। इसी तरह मौसम में उतार चढ़ाव का दौर जारी रहेगा, लेकिन अब गर्मी भी सताने लगेगी। इस बार ज्यादा गर्मी पड़ने का भी अनुमान है। बुधवार की सुबह से ही देहरादून सहित राज्य के अधिकांश इलाकों में मौसम साफ है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद कल छह अप्रैल को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चोमली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

नौ अप्रैल तक के मौसम का हाल
सात अप्रैल से लेकर आठ अप्रैल तक राज्यभर में फिर से मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में नौ अप्रैल को कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना है। राज्य के शेष इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, अब मौसम संबंधी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बढ़ेगा तापमान और सताएगी गर्मी
बुधवार पांच अप्रैल की पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे के करीब देहरादून का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था। इसके अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री रहने की संभावना है। छह अप्रैल से लेकर 12 अप्रैल तक तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 27 डिग्री से बढ़ते बढ़ते 31 डिग्री तक पहुंच जाएगा। इसी तरह न्यूनतम तापमान 16 डिग्री से बढ़ते बढ़ते 18 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। ऐसे में गर्मी सताने लगेगी। इस दौरान छह अप्रैल, 11 और 12 अप्रैल को देहरादून में बादल छाए रहने की संभावना है।