Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 14, 2026

लखनऊ पर 12 रनों की जीत से बावजूद गेंदबाजों से नाखुश दिखे धोनी, कप्तानी छोड़ने की दी चेतावनी

आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 में अपना दूसरा मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेला और 12 रन से जीत भी दर्ज की। चेपॉक में खेले गए इस मैच में जीत के बावजूद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी टीम के गेंदबाजों से नाखुश दिखाई दिए। गेंदबाजों के रवैये से नाराज होकर उन्होंने कप्तानी छोड़ने तक की चेतावनी दे डाली। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

महेंद्र सिंह धोनी के मैच के बाद कहा कि तेज गेंदबाजी में सुधार की जरूरत है। परिस्थिति के हिसाब से उन्हें गेंदबाजी करनी चाहिए। महत्वपूर्ण यह है कि इस पर नजर रखी जाए कि विरोधी गेंदबाज क्या कर रहे हैं। एक और चीज यह है कि उन्हें नो बॉल और एक्ट्रा वाइड नहीं डालनी चाहिए। उन्हें एक नए कप्तान के तहत खेलना होगा। यह मेरी दूसरी चेतावनी होगी और फिर मैं हट जाऊंगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

गेंदबाज़ों ने जमकर फेंकी नो और वाइड बॉल
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मैच में भेल ही चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत दर्ज की हो, लेकिन इस मैच में सीएसके के गेंदबाज काफी खराब लय में दिखे। इस मैच में चेन्नई के गेंदबाजों ने कुल 3 नो बॉल और कुल 13 वाइड बॉल फेंकी। टीम ने इस तरह से 18 एक्ट्रा रन खर्च किए। वहीं लखनऊ के गेंदबाज भी इस इस मामले में ज़्यादा पीछे नहीं रहे। लखनऊ के गेंदबाज़ों ने इस मैच में 1 नो बॉल और 7 वाइड बॉल फेंकी। बता दें कि पहले मैच में भी चेन्नई के गेंदबाज़ों ने 2 नो और 4 वाइड बॉल फेंकी थीं।