Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 10, 2026

भारत में कोरोना के नए संक्रमितों में कमी दर्ज, उत्तराखंड में जोरदार उछाल

भारत में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से नए संक्रमण में कमी दर्ज की गई। वहीं, उत्तराखंड में इसके उलट स्थिति है और कोरोना के नए संक्रमितो की संख्या में जोरदार उछाल देखा गया है। मंगलवार 28 मार्च की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1569 नए संक्रमित मिले। इस दौरान चार मौत दर्ज की गई। ये मौत भी पुरानी बताई जा रही हैं। ऐसे में देश में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 530841 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 888 मरीज कोरोना से स्वस्थ हुए। कोरोना से अब तक कुल 44165703 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 10981 है। सोमवार को देखभर में 11339 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। अब तक कुल 2206565361 वैक्सीनेशन हो चुका है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पिछले सात दिन के आंकड़े
देश में सोमवार 27 मार्च को कोरोना के 1803 नए संक्रमित और छह मौत, रविवार 26 मार्च को कोरोना के 1887 नए संक्रमित और सात मौत, शनिवार 25 मार्च को कोरोना के 1590 नए मरीज और छह मौत, शुक्रवार 24 मार्च को 1249 नए संक्रमित और दो मौत, गुरुवार 23 मार्च को कोरोना के 1300 नए संक्रमित और तीन मौत, बुधवार 22 मार्च को कोरोना के 1133 नए संक्रमित और पांच मौत, मंगलवार 21 मार्च को कोरोना के 646 नए संक्रमित और दो मौत दर्ज की गई थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में मिले 18 नए संक्रमित
उत्तराखंड में सोमवार 27 मार्च को कोरोना के 18 नए संक्रमित मिले। इससे एक दिन पहले रविवार 26 मार्च को कोरोना का कोई नया संक्रमित नहीं मिला था। राहत की बात ये है कि तीसरे दिन भी किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने मीडिया को उत्तराखंड की रिपोर्ट देनी बंद कर दी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कोरोना से अब तक 7755 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 104791 है। इनमें से 100621 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 14 मरीज स्वस्थ हुए। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 26 है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7755 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 336 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।