Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 10, 2026

बदरी केदार सहित ऊंची चोटियों में बर्फबारी, निचले इलाकों में बारिश जारी, आज तीन डिग्री बढ़ा रहेगा दून का तापमान

उत्तराखंड में इन दिनों पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश का सिलसिला जारी है। इसके साथ ही बदीनाथ, केदारनाथ, हेमकुंड सहित ऊंची चोटियों में अच्छा खासा हिमपात हुआ। ये सिलसिला आगे भी जारी रहने की संभावना है। मौसम में आए बदलाव से फिर ठंड लौट आई है। हालांकि, आज दून में कल की अपेक्षा तीन डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान बढ़ा रह सकता है। इससे गर्मी तो नहीं लगेगी, लेकिन कल की तरह ज्यादा ठंड भी नहीं रहेगी। क्योंकि कल अधिकतम तापमान 20 डिग्री के करीब था। कल से फिर दून का तापमान गिरने की संभावना है। वहीं केदारनाथ में रुक-रुककर बर्फबारी होने से यहां चार इंच नई बर्फ जम गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मौसम का हाल
लगातार तीन दिन से उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला चल रहा है। आज 19 मार्च की सुबह भी देहरादून सहित राज्यभर के जिलों में बादल छाए हुए हैं। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने आज 19 मार्च और 21 मार्च को बारिश, बिजली चकमने, ओलावृष्टि का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, कल 20 मार्च को ओरेंज अलर्ट है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मौसम का पूर्वानुमान
इसी तरह का मौसम कल 20 और परसों 21 मार्च को भी रहेगा। यानि पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश होगी। हालांकि, बर्फबारी 3000 मीटर तक पहुंच जाएगी। इसके बाद 22 और 23 मार्च को पर्वतीय जिलों तक बारिश सीमित रहने की संभावना है। हालांकि, यदि हम आगे की बात करें तो 24 मार्च को देहरादून सहित अन्य मैदानी इलाकों में फिर से बारिश हो सकती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
जहां एक दिन पहले देहरादून का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के करीब था, वहीं आज 19 मार्च की सुबह करीब पौने 11 बजे तापमान 22 डिग्री के करीब दर्ज किया गया। इसके अधिकतम 23 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रहने की संभावना है। 20 और 21 मार्च को अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री रहने की संभावना है। इसके बाद तापमान में उतार चढ़ाव का दौर जारी रहेगा। 22 मार्च से लेकर 26 मार्च तक अधिकतम तापमान 23, 25, 21, 22 और 24 डिग्री रहेगा। इसी तरह न्यूनतम तापमान 14, 16, 13, 13 और 14 डिग्री अलग अलग दिन रहेगा। इस बीच 25 मार्च तक देहरादून में बादल छाए रहेंगे। 20, 21 और 24 मार्च को देहरादून में अच्छी बारिश की संभावना है।