Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 1, 2026

चार लोगों की मौत पर परिजनों ने एम्स ऋषिकेश में कराया नेत्रदान

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के ऋषिकेश आई बैंक में चार दिवंगत लोगों का उनके परिजनों ने मृत्यु उपरांत नेत्रदान कराया। एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर डॉ. मीनू सिंह ने नेत्रदान जैसे महादान के इस पुनीत संकल्प के लिए परिजनों की सराहना की। कहा कि इससे अन्य लोगों को भी नेत्रदान के संकल्प की प्रेरणा लेनी चाहिए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

एम्स अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक एवं नेत्र रोग विभागाध्यक्ष प्रो. संजीव कुमार मित्तल ने बताया कि कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड निवासी पुष्पेंद्र बिष्ट (34 वर्ष) का बीते रविवार की रात को सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन हो गया। उनके निधन के बाद पिता दयाल सिंह ने अपने दिवंगत पुत्र के नेत्रदान का संकल्प लिया। दूसरी ओर देहरादून निवासी परमवीर सिंह (31) के असामयिक निधन होने पर उनके भाई मनीष कुमार व ताऊ कमल सिंह ने दिवंगत परमवीर सिंह के नेत्रदान का संकल्प लिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तीसरे मामले में पटेलनगर देहरादून निवासी राकेश कुमार (31) के असामयिक निधन होने पर उनके भाई राम लखन ने दिवंगत राकेश कुमार के निधन पर उनके नेत्रदान का संकल्प लिया। उधर, देहरादून निवासी प्रदीप कुमार (27) के निधन पर उनके ताऊ ने ऋषिकेश आई बैंक से संपर्क साधकर अपने दिवंगत पुत्र का नेत्रदान कराया। उपरोक्त चारों परिवार के परिजनों से नेत्र बैंक टीम ने संपर्क साध कर नेत्रदान के लिए प्रेरित कर नेत्रदान कराया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने बताया कि चार दिवंगत लोगों से आई बैंक को प्राप्त आठ कॉर्निया से आठ से दस लोगों को नेत्र ज्योति मिल सकेगी, जिससे वह ईश्वर की बनाई हुई रंगबिरंगी दुनिया को अपनी आंखों से देख सकेंगे। गौरतलब है कि अब तक ऋषिकेश आई बैंक (एम्स) को 590 कॉर्निया प्राप्त हुए। जिनमें से 432 का सुरक्षित ट्रांसप्लांट किया जा चुका है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *