Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 2, 2026

उत्तराखंड में कोरोना से बड़ी राहत जारी, तीसरे दिन भी कोरोनामुक्त

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण को लेकर राहत जारी है। उत्तराखंड राज्य फिलहाल तीसरे दिन भी कोरोना से मुक्त है। लगातार आठवें दिन भी कोरोना का कोई नया संक्रमित नहीं मिला। साथ ही 41वें दिन भी किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई। शनिवार 25 फरवरी की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना का कोई नया संक्रमित नहीं मिला। एक दिन पहले शुक्रवार 24 फरवरी को भी कोई संक्रमित नहीं मिला था। यदि टीकाकरण की बात करें तो शनिवार को 51 केंद्रों में 249 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।(खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें, (खबर आगे भी जारी)-2023.02.25 Health Bulletin

कोरोना से अब तक 7753 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 104687 है। इनमें से 100547 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या शून्य है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7753 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 335 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। मौत की दर 0.32 फीसद है। रिकवरी दर 96.05 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।