Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 14, 2026

भारत में कोरोना के नए संक्रमितों में उछाल, उत्तराखंड में राहत, जारी नहीं की गई रिपोर्ट

भारत में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उछाल देखने को मिला। वहीं, उत्तराखंड में राहत है। वहीं, अब उत्तराखंड का स्वास्थ्य महकमा रिपोर्ट जारी करने में भी कंजूसी दिखा रहा है। बुधवार की शाम को भी स्वास्थ्य विभाग ने मीडिया को कोरोना रिपोर्ट जारी नहीं की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

गुरुवार 23 फरवरी की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 193 नए संक्रमित मिले। इस दौरान एक मरीज की मौत दर्ज की गई। अब तक कोरोना से कुल 530763 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 127 लोग कोरोना से स्वस्थ हुए। अब तक कोरोना से स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 44152687 हो गई है। वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 2000 है। एक दिन पहले बुधवार को देशभर में 7394 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। अब तक कुल 2206360778 वैक्सीनेशन हो चुका है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पिछले सात दिन के आंकड़े
देश में बुधवार 22 फरवरी को कोरोना के 125 नए संक्रमित और एक मौत, मंगलवार 21 फरवरी को कोरोना के 95 नए संक्रमित और शून्य मौत, सोमवार 20 फरवरी को कोरोना के 119 नए संक्रमित और एक मौत, रविवार 19 फरवरी को कोरोना के 142 नए संक्रमित और तीन मौत, शनिवार 18 फरवरी को कोरोना के 117 नए संक्रमित और शून्य मौत, शुक्रवार 17 फरवरी को कोरोना के 156 नए संक्रमित और शून्य मौत, गुरुवार 16 फरवरी को कोरोना के 126 नए संक्रमित और एक मौत दर्ज की गई थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में 38 वें दिन भी मौत से राहत
उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में राहत है। लगातार पांचवें दिन भी कोरोना का कोई नया संक्रमित नहीं मिला। साथ ही 38वें दिन भी किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई। बुधवार 22 फरवरी की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना का कोई नया संक्रमित नहीं मिला। एक दिन पहले मंगलवार 21 फरवरी को भी कोई संक्रमित नहीं मिला था। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कोरोना से अब तक 7753 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 104687 है। इनमें से 100545 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान दो मरीज स्वस्थ हुए। ऐसे में एक्टिव मरीजों की संख्या दो है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7753 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 335 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। मौत की दर 0.32 फीसद है। रिकवरी दर 96.04 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।