Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

उत्तराखंड में मौसम साफ, सुबह मैदानी इलाकों में रहा कोहरा, अब धीरे धीरे बढ़ेगी गर्मी

उत्तराखंड में इन दिनों पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम शुष्क है। सोमवार की सुबह उधमसिंह नगर जिले सहित कुछ मैदानी इलाकों में कोहरा जरूर रहा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही तेज धूप खिल गई। वहीं, दिन का तापमान भी अब चढ़ने लगा है। तापमान में धीरे धीरे बढ़ोत्तरी होगी और आगामी एक सप्ताह तक तेज गर्मी का अहसास होने लगेगा। वहीं, इस बीच कई इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना फिलहाल कम है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 17 फरवरी तक राज्यभर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
सोमवार 13 फरवरी की सुबह देहरादून का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 19 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रहने की संभावना है। 14 फरवरी से लेकर 20 फरवरी तक तापमान में वृद्धि होती रहेगी। इस बीच अधिकतम तापमान 21 डिग्री से बढ़कर 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 12 डिग्री से बढ़कर 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस बीच 14, 16, 18,, 19 और 20 फरवरी को देहरादून में बादल छाए रह सकते हैं।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।