भारत में तीन दिन बाद कोरोना से मौत दर्ज, उत्तराखंड में तीन दिन बाद फिर मिले कोरोना के संक्रमित
भारत में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से नए संक्रमितों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई। साथ ही तीन दिन बाद फिर से मौत भी दर्ज की गई है। बुधवार, 18 जनवरी की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 138 नए संक्रमित मिले। इस दौरान दो मरीजों की मौत दर्ज की गई। अब कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 530728 हो गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 173 लोग स्वस्थ हुए। अब तक कोरोना से कुल 44148645 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 1998 हो गई है। मंगलवार को देशभर में 96200 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। अब तक कुल 2201853088 वैक्सीनेशन हो चुका है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)पिछले सात दिन के आंकड़े
देश में मंगलवार 17 जनवरी को कोरोना के 79 नए संक्रमित और शून्य मौत, सोमवार 16 जनवरी को कोरोना के 114 नए संक्रमित और शून्य मौत, रविवार 15 जनवरी को कोरोना के 104 नए संक्रमित और शून्य मौत, शनिवार 14 जनवरी को कोरोना के 178 नए संक्रमित और एक मौत, शुक्रवार 13 जनवरी को कोरोना के 173 नए संक्रमित और दो मौत, गुरुवार 12 जनवरी को कोरोना के 196 नए संक्रमित और एक मौत, बुधवार 11 जनवरी को कोरोना के 171 नए संक्रमित और शून्य मौत दर्ज की गई थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उत्तराखंड में 12वें दिन भी नहीं हुई मौत
उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव जारी है। तीन दिन बाद कोरोना के नए संक्रमित मिले। वहीं, 12वें दिन भी किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई। मंगलवार 17 जनवरी की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के दो नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले सोमवार 16 जनवरी को एक भी नया संक्रमित नहीं मिला था। यदि टीकारण की बात की जाए तो मंगलवार को 81 केंद्रों में 320 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उत्तराखंड की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें, (खबर आगे भी जारी)-2023.01.17 Health Bulletin
कोरोना से अब तक 7753 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 104649 है। इनमें से 100496 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान कोई मरीज स्वस्थ नहीं हुआ। एक्टिव मरीजों की संख्या 13 है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7753 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 335 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। मौत की दर 0.32 फीसद है। रिकवरी दर 96.03 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


