Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 31, 2026

मकर संक्रांति पर पटना, रांची समेत देश भर के 16 शहरों में जियो ट्रू 5जी लॉन्च

मकर संक्रांति के पवित्र दिन, 14 जनवरी को देश भर के 16 शहर जियो के अल्ट्रा हाईस्पीड -ट्रू 5जी नेटवर्क से जुड़ गए हैं। बिहार में पटना और मुजफ्फरपुर, झारखंड में रांची और जमशेदपुर के अलावा जियो ट्रू 5जी नेवटर्क से कनेक्ट होने वाले अन्य शहर हैं- छत्तीसगढ़ के रायपुर और दुर्ग, भिलाई, ओडिशा के राउरकेला और ब्रह्मपुर, कर्नाटक के बीजापुर, उडीपी, गुलबर्ग और बेल्लारी, केरल का कोल्लम, महाराष्ट्र का अमरावती और आंध्र प्रदेश का एलुरु। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

राज्य में Jio True 5G के लॉन्च पर बोलते हुए, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण है और मैं अपने लोगों के लिए Jio की True 5G सेवाओं को लॉन्च करने के लिए उत्साहित हूं। लॉन्च हमारे राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो हमारे लोगों को Jio की ट्रू 5G सेवाओं के परिवर्तनकारी लाभों से अत्यधिक लाभ उठाने के लिए सशक्त बनाता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इन शहरों में 14 जनवरी 2023 से जियो उपयोगकर्ताओं को जियो वेलकम ऑफर के तहत आमंत्रित किया जाएगा। आमंत्रित यूजर्स को बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1 जीबीपीएस+ स्पीड पर अनलिमिटेड डेटा मिलेगा। कंपनी का दावा है कि दिसंबर 2023 तक देश के हर कस्बे और हर गांव में जियो ट्रू 5जी उपलब्ध होगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

लॉन्चिंग पर जियो प्रवक्ता ने कहा कि देश के 16 महत्वपूर्ण शहरों में जियो ट्रू 5जी सेवाएं शुरू करने पर हमें गर्व है। देश भर में ट्रू 5जी रोलआउट की स्पीड को हमने और तेज कर दिया है क्योंकि हम चाहते हैं कि साल 2023 में प्रत्येक जियो उपयोगकर्ता को जियो ट्रू 5जी टेक्नोलॉजी का फायदा मिले। जिन शहरों में ट्रू जी लॉन्च किया गया है वे हमारे देश के महत्वपूर्ण पर्यटन-स्थल, व्यापारिकऔर औद्योगिक केन्द्रों में शामिल हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि जियो की ट्रू 5जी सेवाओं के लॉन्च के साथ ही क्षेत्र के उपभोक्ताओं को न केवल सबसे अच्छा दूरसंचार नेटवर्क मिलेगा बल्कि ई-गवर्नेंस, शिक्षा, ऑटोमेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, गेमिंग, हेल्थकेयर, कृषि, आईटी के क्षेत्रों में भी विकास के अनंत अवसर मिलेंगे। इस क्षेत्रों को डिजिटाइज़ करने की हमारी कोशिशों को लगातार समर्थन के लिए हम राज्य सरकारों के आभारी हैं।