Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 23, 2026

उत्तराखंड के पहाड़ों में कल से शुरू होगा हल्की बर्फबारी का दौर, देहरादून में बढ़ रहा है तापमान

उत्तराखंड में शनिवार को पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम शुष्क है। फिलहाल कहीं बारिश की संभावना नहीं है। मैदानी इलाकों में उधमसिंह नगर, हरिद्वार के साथ ही देहरादून में कहीं कहीं मध्यम से घना कोहरा सुबह के समय छा रहा है। जो दिन चढ़ने के साथ कम होता जा रहा है। देहरादून में पिछले दिनों की अपेक्षा तापमान में बढ़ोत्तरी के चलते सर्दी कुछ कम हो गई है। फिलहाल आगामी पांच दिनों तक तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी रहने से सर्दी कुछ कम रहेगी। इसके बाद फिर से तापमान में गिरावट देखी जाएगी। आज के लिए मैदानी क्षेत्रों में विशेषकर हरिद्वार और उधमसिंह नगर में शीत दिवस के चलते सर्दी और कोहरे का यलो अलर्ट है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आगामी मौसम का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आठ जनवरी से लेकर 11 जनवरी तक उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिलों में ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और मामूली बर्फबारी की संभावना है। राज्य के अन्य इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
शनिवार सात जनवरी की सुबह करीब साढ़े दस बजे देहरादून का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 19 डिग्री और न्यूनतम नौ डिग्री रहने की संभावना है। आज देहरादून के कुछ इलाकों में कोहरा रहने की भी संभावना है। आठ जनवरी को तापमान में उछाल आएगा और अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के करीब हो सकता है। नौ और दस जनवरी को देहरादून में अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के करीब रह सकता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इसके बाद तापमान में गिरावट आनी शुरू होगी। 11 जनवरी को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम 12 डिग्री, 12 जनवरी को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रह सकता है। 13 जनवरी को अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री, 14 जनवरी को अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का पूर्वानुमान है। इस बीच आठ, नौ, 11, 12 और 13 जनवरी को देहरादून में बादल छाए रहने की संभावना है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *