Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 31, 2026

राजस्थान के पाली में पटरी से उतरी एक्सप्रेस ट्रेन की आठ बोगियां, किसी के हताहत की सूचना नहीं

राजस्थान के पाली में बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर सूर्यनगरी एक्सप्रेस ट्रेन के 8 डिब्बे आज तड़के 3.27 बजे जोधपुर मंडल के राजकियावास-बोमदरा सेक्शन के बीच पटरी से उतर गए। सीपीआरओ ने बताया कि बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर सूर्यनगरी एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतर जाने से 11 डिब्बे प्रभावित हुए हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

एक यात्री ने कहा कि मारवाड़ जंक्शन से रवाना होने के 5 मिनट के भीतर ट्रेन के अंदर कंपन की आवाज सुनाई दी और 2-3 मिनट के बाद ट्रेन रुक गई। हम नीचे उतरे और देखा कि कम से कम 8 स्लीपर क्लास के डिब्बे पटरी से उतरे हुए थे। 15-20 के भीतर मिनट एंबुलेंस आ गई। फंसे हुए यात्रियों के लिए बसों की व्यवस्था की गई है। ताकि वे अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। उत्तर पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ ने बताया कि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। रेलवे ने जोधपुर से एक दुर्घटना राहत ट्रेन भेजी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सीपीआरओ ने कहा कि जल्द ही उच्च अधिकारियों के मौके पर पहुंचने की उम्मीद है। महाप्रबंधक-उत्तर पश्चिम रेलवे एवं अन्य उच्चाधिकारी जयपुर स्थित मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम से स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। सीपीआरओ ने कहा कि यात्री और उनके परिजन किसी भी जानकारी के लिए- 138 और 1072- पर भी संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ ही रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए। इनमें जोधपुर के लिए 02912654979, 02912654993, 02912624125, 02912431646 और पाली मारवाड़ के लिए 02932250324 नंबर जारी किए गए हैं।