जियो ने रचा इतिहास, लखनऊ सहित एकसाथ 11 शहरों में लॉन्च किया ट्रू 5जी, अबतक का सबसे बड़ा रोलआउट
रिलायंस जियो ने आज बुधवार 28 दिसंबर को इतिहास रच दिया। कंपनी ने लखनऊ, त्रिवेंद्रम, मैसूर, नासिक, औरंगाबाद, चंडीगढ़, मोहाली, पंचकुला, जीरकपुर, खरड़ और डेराबस्सी जैसे 11 शहरों में अपनी ट्रू 5जी सेवाओं के सबसे बड़े मल्टी-स्टेट लॉन्च की घोषणा की। मोहाली, पंचकुला, ज़ीरकपुर, खरड़ और डेराबस्सी के क्षेत्रों सहित त्रिवेंद्रम, मैसूर, नासिक, औरंगाबाद, चंडीगढ़ ट्राइसिटी में 5G सेवाओं को लॉन्च करने वाला रिलायंस जियो पहला और एकमात्र ऑपरेटर बन गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)जियो ट्रू 5जी नेटवर्क से जुड़े इन नए 11 शहरों के जियो यूजर्स को ‘जियो वेलकम ऑफर’ के तहत आमंत्रित किया जाएगा। आमंत्रित जियो यूजर्स को बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1 जीबीपीएस+ स्पीड और अनलिमिटेड डेटा मिलेगा। इस अवसर पर टिप्पणी करते हुए जियो प्रवक्ता ने कहा कि 11 शहरों में एकसाथ 5जी रोलआउट करने पर हमें गर्व है और जब से हमने True 5G सेवाओं को रोल आउट करना शुरू किया है। तबसे यह हमारे सबसे बड़े लॉन्च में से एक है। इन 11 शहरों के लाखों जियो यूजर्स 2023 की शुरुआत जियो ट्रू 5जी टेक्नोलॉजी के फायदों के साथ करेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों के साथ-साथ ये शहर हमारे देश के प्रमुख शिक्षा केंद्र भी हैं। जियो की ट्रू 5जी सेवाओं के लॉन्च के साथ ही क्षेत्र को न केवल सबसे अच्छा दूरसंचार नेटवर्क मिलेगा, बल्कि इससे ई-गवर्नेंस, शिक्षा, ऑटोमेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, गेमिंग, हेल्थकेयर, कृषि, आईटी और एसएमई व्यवसाय के क्षेत्रों में विकास के नए दरवाजे भी खुलेंगे। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन, पंजाब, हरियाणा, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की राज्य सरकारों के हम आभारी हैं, जिन्होंने क्षेत्र को डिजिटाइज़ करने के हमारे प्रयास को निरंतर सहयोग और समर्थन दिया है।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



