Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 16, 2026

उत्तराखंड की प्रसिद्ध लोकगायिका संगीता ढौंडियाल की आवाज में सुनिए गढ़वाली गीत-प्यारी छुमा बौ

उत्तराखंड की प्रसिद्ध लोकगायिका संगीता ढौंडियाल की आवाज में गढ़वाली गीत ‘प्यारी छुमा बौ’ का आनंद उठाइए। संगीता ढौंडियाल किसी परिचय का मौहताज नहीं हैं। स्कूली शिक्षा के दौरान से ही वह सांस्कृतिक आयोजन में बढ़चढ़ कर प्रतिभाग करती रहीं। इसमें उनके पिता का भरपूर सहयोग रहा। वह देहरादून में रंगकर्म से भी जुड़ी हैं। कई नाटकों के मंचन में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। अखिल गढ़वाल सभा से भी वह जुड़ी हुई हैं। देखें वीडियो, (खबर अगले पैरे में भी जारी)


यू ट्यूब में जारी किए गए प्यारी छुमा बौ को आज शनिवार 10 दिसंबर की दोपहर तक 69 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसमें गायन में संगीता का साथ सौरव मैठाणी ने दिया। संगीत रनजीत सिंह का है। कलाकारों में वरुण रावत, नताशा शाह, जेपी रावत हैं। कोरियोग्राफर सेंडी गुसाईं हैं। साथ ही निर्देशन सोहन चौहान ने किया है। इस गीत के प्रोजेक्ट कोओर्डिनेटर अजय जोशी हैं।

 

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।