Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

उत्तराखंड में मौसम साफ, फिलहाल एक सप्ताह तक बारिश की संभावना नहीं, सुबह और शाम सर्दी

उत्तराखंड में इन दिनों मौसम सुहावना है। वहीं, नवंबर माह बीतने को है, लेकिन ज्यादा सर्दी का हमला अभी तक नहीं हुआ है। सुबह से ही पहाड़ से लेकर मैदान तक धूप खिल रही है। ऐसे में दिन के समय मौसम गर्म है। सुबह, शाम और रात को सर्दी बढ़ रही है। फिर भी ज्यादा सर्दी का हमला अभी शुरू नहीं हुआ है। आगामी एक सप्ताह तक मौसम इसी तरह रहने का अनुमान है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 29 नवंबर तक राज्यभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
शुक्रवार 25 नवंबर की सुबह करीब सवा दस बजे तक देहरादून का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 23 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री रहने की संभावना है। कल अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोत्तरी संभव है। इसके बाद 27 नवंबर से लेकर दो दिसंबर तक अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 से 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 26, 27 नवंबर और दो दिसंबर को देहरादून में बादल छाने की संभावना है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।