Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 30, 2026

गोवा में अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में उत्तराखंड पवेलियन का विशेष प्रमुख सचिव ने किया निरीक्षण, फिल्मी हस्तियों से की चर्चा

53वें अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में उत्तराखंड पवेलियन का सोमवार को विशेष प्रमुख सचिव सूचना अभिनव कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान विशेष प्रमुख सचिव सूचना से विभिन्न फिल्म निर्माता, निर्देशक, राइटर, लाइन प्रोड्यूसर आदि ने चर्चा की। मनु रेवल ( चाय पानी ईटीसी फेम) निर्माता निर्देशक भारत और फ़्रांस से चर्चा करते हुए विशेष प्रमुख सचिव ने उत्तराखंड में शूटिंग अनुमति, सब्सिडी और राज्य सरकार द्वारा दी जा रही सहायता के बारे में जानकारी दी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड को बेस्ट फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए हैं। इस दिशा में नीति के स्तर पर कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। निर्माता निर्देशकों को हर संभव सहायता दी जा रही है। मुख्यमंत्री धामी द्वारा फिल्म नीति को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिये गये हैं। राज्य में फिल्म डेस्टिनेशन, रीजनल फिल्म, फिल्म और क्रिएटिव आर्ट संस्थान विकसित करने पर भी माननीय मुख्यमंत्री का विशेष फोकस है। इसके साथ ही फिल्म निर्माता रोहित अरोड़ा, गौस पीर, रत्नसील शर्मा, इन्वेस्ट इंडिया के रिमझिम शर्मा, चित्रा नेगी जैन आदि द्वारा फ़िल्म नीति के बारे में जानकारी ली गयी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस अवसर पर उप निदेशक नोडल अधिकारी उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद डॉ. नितिन उपाध्याय भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि कल 22 नवंबर 2022 को अपराह्न में नॉलेज सीरीज का आयोजन होगा। इसमें प्रख्यात गीतकार एव अध्यक्ष केंद्रीय फ़िल्म प्रमाणन बोर्ड प्रसून जोशी की ओर से उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग को लेकर विचार व्यक्त किये जायेंगे।