भारत में कोरोना के नए संक्रमितों में बढ़ोत्तरी, एक दिन बाद किया गया उत्तराखंड के मामलों का मिलान
भारत में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से कोरोना के नए केस में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। वहीं, देशभर के आंकड़ों में उत्तराखंड के रविवार के 31 मामलों को आज जारी की गई रिपोर्ट में जोड़ा गया। मालूम हो कि उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को कोरोना की रिपोर्ट जारी नहीं की गई थी। मंगलवार 15 नवंबर की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट में कहा गया है कि उत्तराखंड राज्य की ओर से दिए गए आंकड़ों का कोविड डेटा का मिलान किया गया। 31 मामलों को मामलों और डिस्चार्ज के संचयी आंकड़ों में जोड़ा गया। वहीं, पिछले 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 749 नए केस दर्ज किए गए। इस दौरान एक मरीज की मौत हुई। अब तक देश में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 530533 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 800 मरीज कोरोना से स्वस्थ हुए। अब तक देश में कोरोना से कुल 44127724 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 7918 है। सोमवार को देशभर में 113909 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। अब तक कुल 2198136068 वैक्सीनेशन हो चुका है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)पिछले सात दिन के आंकड़े
देश में सोमवार 14 नवंबर को कोरोना के 547 नए संक्रमित और एक मरीज की मौत, रविवार 13 नवंबर को कोरोना के 733 नए संक्रमित और तीन मरीजों की मौत, शनिवार 12 नवंबर को कोरोना के 830 नए संक्रमित और आठ मौत, शुक्रवार 11 नवंबर को कोरोना के 837 नए संक्रमित और छह मौत, गुरुवार 10 नवंबर को कोरोना के 1016 नए संक्रमित और तीन मौत, बुधवार नौ नवंबर को कोरोना के 811 नए संक्रमित और दो की मौत, मंगलवार आठ नवंबर को कोरोना के 625 नए संक्रमित और शून्य मौत दर्ज की गई थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उत्तराखंड में 49वें दिन भी नहीं हुई कोई मौत
उत्तराखंड में कोरोना का हमला समाप्ति की ओर है। नए संक्रमितों की संख्या नाम मात्र की रह गई है। वहीं, राहत की बात ये है कि 49वें दिन भी किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई। सोमवार 14 नवंबर की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना का मात्र एक नया संक्रमित मिला। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो सोमवार को 221 केंद्रों में 2006 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उत्तराखंड की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें, (खबर आगे भी जारी)-2022.11.14 Health Bulletin
कोरोना से अब तक 7751 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 104464 है। इनमें से 100297 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान एक मरीज स्वस्थ हुआ। एक्टिव मरीजों की संख्या 35 है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7751 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 333 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। इस अवधि में मौत की दर 0.32 फीसद है। इस अवधि में रिकवरी दर 96.01 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



