Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 31, 2026

वंदे भारत एक्सप्रेस का बैडलक जारी, फिर हुई दुर्घटनाग्रस्त, एक माह में तीसरी घटना

नई पीढ़ी की सबसे आधुनिक ट्रेन वंदेभारत का बैडलक जारी है। सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस गुजरात में फिर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन के टकराने की ये तीसरी घटना है। वंदेभारत एक्सप्रेस के टकराने की यह घटना वलसाड में हुई। यहां पर वंदेभारत ट्रेन के सामने एक गाय आ गई। इससे ट्रेन के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इतना ही नहीं पानी की आपूर्ति भी बाधित हो गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बताया जा रहा है कि ट्रेन की रफ्तार ज्यादा होने से झटके के साथ एक बोगी भी अलग हो गई। दुर्घटना के कुछ देर बाद मुंबई-गांधीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। हादसा आज शनिवार 29 अक्टूबर की सुबह 8 बजकर 17 मिनट पर हुआ। उस वक्त ट्रेन अतुल रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी। दुर्घटना के बाद ट्रेन करीब 26 मिनट स्टेशन पर खड़ी रही। यह करीब 8.43 बजे गंतव्य के लिए रवाना हुई। हादसे में किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ है। सभी यात्री सुरक्षित बताए गए हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

अक्तूबर में तीसरी टक्कर
वंदे भारत एक्सप्रेस वलसाड़ के अतुल रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी कि अचानक तेज रफ्तार ट्रेन के सामने एक गाय आ गई। गाय के ट्रेन की चपेट में आने से अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वलसाड में वंदेभारत ट्रेन के साथ यह सुबह करीब 8 बजकर 17 मिनट पर हुई। इसके बाद आधे घंटे तक खड़ी रही। इसके बाद पौने नौ बजे के करीब ट्रेन को अतुल रेलवे स्टेशन से गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इससे पहले अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में वंदेभारत ट्रेन दो बार मवेशियों से टकराई थी। इसके बाद वंदेभारत ट्रेन को रिपयेर किया गया था।