उत्तराखंड में साफ रहेगा मौसम, रात को ज्यादा महसूस होगी सर्दी
उत्तराखंड में इन दिनों पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम साफ है। ऐसे में दिन में धूप खिलने से दोपहर के तापमान में वृद्धि है। वहीं, रात के समय तापमान दस डिग्री तक गिर रहा है। ऐसे में रात को अपेक्षाकृत ज्यादा सर्दी बढ़ गई है। फिलहाल आगामी एक सप्ताह तक इसी तरह का मौसम रहेगा। इस बीच कुछ दिन रात के तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज 24 अक्टूबर से लेकर 28 अक्टूबर तक प्रदेशभर में मौसम साफ रहेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)तापमान की स्थिति
सोमवार 24 अक्टूबर की सुबह करीब साढ़े दस बजे देहरादून का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। कल अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट संभव है, वहीं न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। 26 अक्टूबर को अधिकतम तापमान में एक डिग्री और गिरावट होगी और यह 26 डिग्री सेल्सियस के करीब होगा। इसके बाद 27 अक्टूबर से लेकर 31 अक्टूबर तक अधिकतम तापमान 25 से 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री के करीब रह सकता है। ऐसे में रात को दिन की अपेक्षा दस डिग्री तक तापमान गिरने से ज्यादा सर्दी का अहसास होगा।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



