Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

यूएस नगर में पुलिस और ग्रामीणों के बीच फायरिंग, ज्येष्ठ उप प्रमुख की पत्नी की गोली लगने से मौत, थाने के सामने ग्रामीणों ने लगाया जाम

उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले में कुंडा थाना क्षेत्र के भरतपुर गांव में बुधवार देर शाम सादी वर्दी में दबिश देने आई पुलिस की कारवाई के दौरान दोनों पक्ष की ओर से हुई फायरिंग में जसपुर ब्लाक के ज्येष्ठ उप प्रमुख की पत्नी की गोली लगने से मौत हो गई। मौत से आक्रोशित करीब 400 ग्रामीणों ने कुंडा थाने के सामने फोरलेन जाम कर दिया। इससे दोनों तरफ वाहनों की जाम गया। जाम की सूचना पर भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। इस दौरान यूपी पुलिस के तीन जवानों समेत 5 लोगों के भी घायल होने की बात सामने आ रही है। काशीपुर पुलिस ने ज्येष्ठ उप प्रमुख की तहरीर पर इस मामले में यूपी पुलिस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम दो गाड़ियों पर सादी वर्दी में 10 से 12 लोग हाथों में पिस्टल लेकर कुंडा थाने के ग्राम भरतपुर में ज्येष्ठ उप प्रमुख गुरताज भुल्लर के घर आ धमके। सादी वर्दी में पिस्टल के साथ आए लोगों से जब ग्रामीणों ने जानकारी ली तो उन्होंने अपने को यूपी की एसओजी टीम बताया। टीम ने एक वांछित डंपर चालक की तलाश में आने की बात कही। उनका कहना है कि ठाकुरद्वारा निवासी जफर नाम का यह डंपर चालक खनन माफिया है और ठाकुरद्वारा से आकर ज्येष्ठ प्रमुख के घर में ही छुपा हुआ है। उस पर 50 हजार का इनाम भी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

उसी को लेकर पूछताछ करने पर इस दौरान ज्येष्ठ उप प्रमुख और टीम के बीच कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर दोनों तरफ से फायरिंग हो गई। इसी दौरान ज्येष्ठ प्रमुख की पत्नी गुरप्रीत कौर सीने में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस पर उन्हें इलाज के लिए मुरादाबाद रोड एक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मौत की सूचना पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और उन्होंने कुंडा थाने के सामने फोर लेन पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने मामले में एसओजी टीम के सभी आरोपितों को गिरफ्तारी करने की मांग की। वहीं पुलिस टीम ने भी ग्रामीणों पर आरोप लगाया है कि उनकी फायरिंग में दो पुलिस वाले घायल हुए हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पुलिस का तर्क
यूपी के मुरादाबाद के एसएसपी हेमंत कुटियाल ने कहा कि डंपर चालक के कुंडा थाने में छिपे होने की सूचना पर टीम ने दबिश दी थी। दबिश के दौरान हुई फायरिंग में पांच जवान भी घायल हुए हैं। वहीं, उधमसिंह नगर के एसएसपी मंजूनाथ टीसी का कहना है कि 50 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ने उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद पुलिस आई थी। इस दौरान हुई क्रॉस फायरिंग में एक महिला की मौत हो गई है, कुछ पुलिस कर्मी भी घायल हुए है। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर निष्पक्ष जांच की जाएगी।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।