Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 14, 2026

तीन दिन में तीसरी बार लगे हाईस्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस की गति पर ब्रेक, यात्रियों को शताब्दी ट्रेन से किया रवाना

पहले भैंस की टक्कर, फिर गाय की टक्कर और अब रफ्तार पर अचानक ब्रेक। सब कुछ तीन दिन में ही घट गया। सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस मवेशियों को टक्कर मारने की घटनाओं के कारण पिछले तीन दिनों से सुर्खियों में है। वंदे भारत ट्रेन शनिवार को एक बार फिर चर्चा में आ गई। बेयरिंग में खराबी के कारण ट्रेन के पहिए जाम हो गए। नई दिल्ली-वाराणसी रूट पर चलने वाली वंदे भारत ट्रेन (ट्रेन नंबर 22436) में यह तकनीकी गड़बड़ी सामने आई है। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उत्तर मध्य रेलवे के दनकौर और वैर स्टेशनों के बीच वंदे भारत ट्रेन के C-8 कोच के ट्रैक्शन मोटर में बेयरिंग डिफेक्ट आ गया। इसके बाद बुलंदशहर जिले के खुर्जा स्‍टेशन पर यात्रियों को शताब्‍दी ट्रेन से रवाना किया गया। इसके कारण ट्रेन अपने निर्धारित समय से काफी लेट चल रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ट्रेन में तकनीकी गड़बड़ी की जानकारी मिलने के बाद एडीआरएम दिल्‍ली ने अपनी टीम के साथ इस ट्रेन का निरीक्षण किया। इसके बाद एनसीआर टीम की मदद से बेयरिंग जाम को ठीक किया गया। हालांकि, तकनीकी गड़बड़ी के कारण ट्रेन को खुर्जा स्‍टेशन तक 20 किमी प्रति घंटे की सीमित गति से लाया गया। दिल्‍ली से शनिवार की सुबह 10:45 पर खुर्जा के लिए रिप्‍लेसमेंट ट्रेन को रवाना किया गया। ट्रेन के खुर्जा पहुंचने के बाद यात्रियों को इस ट्रेन से दोपहर 12:45 पर रवाना किया गया। साथ ही इस दौरान अधिकारियों की एक संयुक्त टीम स्थिति की निगरानी और यात्रियों को शिफ्ट करने के लिए मौके पर मौजूद रही। अधिकारियों के मुताबिक, रेक को मेंटिनेंस डिपो में वापस ले जाने के बाद तकनीकी गड़बड़ी की विस्‍तृत जांच की जाएगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

पीएम मोदी ने हाल ही में दिखाई थी हरी झंडी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले महीने ही गांधीनगर-मुंबई के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस सेमी-हाई स्पीड ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। साथ ही उन्होंने गांधीनगर से अहमदाबाद के कालूपुर रेलवे स्टेशन तक ट्रेन में यात्रा भी की थी। लगातार दो दिन इस ट्रेन को दुर्घटना का शिकार होना पड़ा। नई शुरू हुई सेमी-हाई स्पीड ट्रेन ने गुजरात में चार भैंसों को टक्कर मार दी थी और इसके आगे के एक हिस्से को बदलना पड़ा था। इसके ठीक अगले दिन ट्रेन एक गाय से टकरा गई, जिससे ट्रेन का अगला हिस्सा मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गया।