Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 10, 2026

कंटेनर से भिड़त के बाद यात्रियों से भरी लग्जरी बस में आग, 11 की मौत, 38 घायल

महाराष्ट्र के नासिक में आज सुबह तड़के यात्रियों से भरी एक लग्जरी बस में आग लगने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में 38 अन्य यात्री झुलस गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्ठानीय पुलिस का कहना है कि वह अभी भी मौतों की सही संख्या का पता लगाने की कोशिश कर रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ये दुर्घटना औरंगाबाद रोड पर नासिक के नांदूर नाका मिरची होटल के पास शनिवार की सुबह 5 बजे के करीब हुई है। समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार एक कंटेनर में टक्कर मारने की वजह से बस में आग लगी। आग इतनी जबरदस्त लगी कि बस में सवार कई लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल पाया। घटना की सूचना मिलते ही अधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

हादसा उस वक्त हुआ जब धुले से मुंबई जा रहा ट्रेलर बस से टकरा गया। इसमें ट्रक का डीजल फट गया और इधर-उधर फैल गया, वहीं दूसरी ओर बस ने एक अन्य चार पहिया वाहन को टक्कर मार दी। इसके तुरंत बाद बस में विस्फोट हो गया और उसमें आग लग गई। आठ से दस लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायलों को फायर ब्रिगेड ने इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।  घायलों का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है।