Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 1, 2026

पेन-इंडिया स्कूल में मनाया गया नवरात्र, बच्चों ने धरा देवी का रूप, डांडिया उत्सव की रही धूम

देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में पेन-इंडिया स्कूल, भानियावाला में संचालित सीएससी बाल विद्यालय में नवरात्रि उत्सव की धूम रही। इस दौरान फैंसी ड्रेस, डांडिया डांस और ड्राइंग एक्टिविटी का आयोजन किया गया। नन्हें मुन्ने बच्चे देवी का रूप धरकर स्कूल पहुंचे। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों ने अस्त्र-शस्त्र के साथ मां दुर्गा के भव्य स्वरुप की झांकी बनाई। इस दौरान सभी बच्चों ने डांडिया गीतों पर खूब डांस किया। इसके अलावा नवरात्रि की थीम पर ड्राइंग एक्टिविटी आयोजित की गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

पेन-इंडिया फाउंडेशन के संस्थापक अनूप रावत व सहसंस्थापक संतोष बुड़ाकोटी ने कहा कि तीज-त्योहारों पर इस तरह की एक्टिविटी से बच्चों को अपनी संस्कृति से जुड़ाव महसूस होता है। उन्होंने बताया कि बच्चों में काफी उत्साह रहा। फैंसी ड्रेस एक्विटविटी के साथ बच्चों ने डांडिया नृत्य किया। इस दौरान शिक्षिकाएं ऋतु शर्मा, दीपालिका नेगी, निर्मला गुसाईं, दीपाली तोपवाल सहित अटेंडेंट रेखा भी मौजूद रहीं।