Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 17, 2026

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनावः प्रियंका गांधी निभा रही सक्रिय भूमिका, उपयुक्त प्रत्याशी की तलाश

बीस साल बाद ये पहला मौका है, जब गांधी परिवार का कोई सदस्य कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ रहा है। वहीं, ये भी सच्चाई है कि बगैर गांधी परिवार के सहयोग के बगैर कोई नया अध्यक्ष बन नहीं सकता है। ऐसे में भले ही गांधी परिवार से कोई अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ रहा है और सोनिया गांधी ने तटस्थ रहने का ऐलान किया हो, लेकिन सूत्र बताते हैं कि उपयुक्त उम्मीदवार के चयन में प्रियंका गांधी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

लगातार दो लोकसभा चुनावों में मिली हार के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने से साफ मना कर दिया है। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुवाव हो रहे हैं। वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता, जो एक संगठनात्मक बदलाव देखना चाहते हैं, वो चुनाव में प्रियंका गांधी की सक्रिय भूमिका की बात करते हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि जनवरी 2019 में पार्टी में शामिल हुईं प्रियंका गांधी यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए एक उपयुक्त उम्मीदवार मिल जाए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस पद के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम सबसे आगे चल रहा था, लेकिन राजस्थान में गहलोत के वफादार विधायकों ने राज्य के अगले मुख्यमंत्री के बारे में उनकी बात को स्वीकार नहीं करने पर इस्तीफा देने की धमकी दी। गांधी परिवार के लंबे समय से वफादार रहे गहलोत चुनाव में सबसे आगे थे, जहां उनके प्रतिद्वंद्वी शशि थरूर थे। अब फिलहाल कांग्रेस में अध्यक्ष पद के दावेदारों में जी 23 समूह के शशि थरूर और दूसरी तरफ से दिग्विजय सिंह के नाम खुलकर सामने आए हैं, लेकिन अभी और पत्ते खुलने बाकी हैं। जो आज शाम तक नामांकन के अंतिम दिन खुल जाएंगे। ऐसे नामों में जी 23 समूह के नेताओं के साथ ही अन्य कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं। इनमें मलिकार्जुन खड़गे, मनीष तिवारी, आनंद शर्मा आदि के नामों पर भी चर्चा है।