Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 25, 2026

आत्महत्या के लिए उकसाने का मामले में आरोपियों को गिरफ्तार न करने पर एसएसपी से मिले धस्माना

देहरादून में थाना वसंत विहार के अंतर्गत हरबंसवाला में विगत 16 सितंबर को दर्ज आत्महत्या के लिए उकसाने का मामले में आरोपियों के प्रति पुलिस की नरमी और आठ दिन बाद भी गिरफ्तारी न होने के मामले में पीड़ित पक्ष के माता पिता व क्षेत्र के लोगों ने प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना के नेतृत्व में आज एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर से भेंट की। इस मौके पर उन्होंने थाने की पुलिस की शिकायत की और भाजपा नेताओं के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

धस्माना ने एसएसपी से कहा कि आत्महत्या करने वाले आदित्य के माता पिता को आरोपित लोग लगातार धमकी दे रहे हैं व मामले की जांच कर रहे आईओ का भी कहना है कि उनके ऊपर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही न करने का दबाव है जो कि एक बेहद गंभीर मामला है। धस्माना ने कहा कि मृतक आदित्य ने अपने सुसाइड नोट में स्पष्ट रूप से अपनी आत्महत्या का कारण लिखा है। इसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा लिखा, किंतु आठ दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक कोई कार्यवाही न होना पुलिस की अक्षमता व लापरवाही स्पष्ट रूप से दर्शा रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

धस्माना ने मामले की जांच किसी सीओ स्तर के उच्च अधिकारी से कराने की मांग की। एसएसपी कुंवर ने मामले की जांच के आदेश करते हुए सीओ पल्लवी त्यागी को निर्देश दिए कि वह गहनता से पूरे प्रकरण की जांच कर दो दिन में यह पता लगाएं की मामले में लापरवाही किस स्तर पर हुई। साथ ही अब तक क्या प्रगति है। उन्होंने धस्माना व पीड़ित परिवार व क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवार के साथ न्याय होगा और दोषी किसी भी हाल में बक्शे नहीं जाएंगे। धस्माना के साथ एसएसपी से मिलने वालों में मृतक लड़के के पिता किशन लाल, माता सुषमा देवी, नरेंद्र कुमार, महेंद्र सिंह, सुधीर कुमार, सुरेंद्र सिंह, अवनीश, अनिल कुमार, विजय प्रसाद, अमित कुमार, सरोज बाला, शोभा देवी व क्षेत्रवासी थे।