Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 18, 2026

उत्तराखंड के छह जिलों में आज होगी भारी बारिश, नौ पर्वतीय जिलों में स्कूलों की छुट्टी, गर्मी की दृष्टि से सुहावना रहेगा मौसम

उत्तराखंड में बुधवार से रुक रुक कर बारिश का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह शनिवार को भी जारी रहा। बारिश से जहां गर्मी से राहत मिल रही है, वहीं पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन से लोगों की मुसीबत बढ़ रही है। सड़कें बार बार अवरुद्ध हो रही हैं। देहरादून सहित अन्य मैदानी इलाकों में सड़कें जलमग्न हो रही हैं। फिलहाल बारिश का दौर एक सप्ताह और जारी रह सकता है, लेकिन आज राज्य के छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। ऐसे में कुमाऊं मं उधमसिंह नगर को छोड़कर पांच पर्वतीय जिलों और गढ़वाल के चार जिलों में चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी और पौड़ी के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई। इनमें वहीं तापमान गिरने से आज का मौसम सुहावना बना हुआ है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आज के मौसम का हाल
देहरादून में बुधवार से जारी बारिश का सिलसिला शनिवार 17 सितंबर को भी जारी है। रुक रुक कर हल्की बारिश हो रही है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज राज्य के जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश गर्जन और तेज बौछार के साथ हो सकती है। देहरादून, टिहरी, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर जिले में कहीं कहीं भारी बारिश की संभावना है। इससे साथ ही पर्वतीय इलाकों में कहीं कहीं गर्जन, आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। इन सभी जिलों के साथ ही पर्वतीय इलाकों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आगामी मौसम का पूर्वानुमान
18 सितंबर को पर्वतीय इलाकों के साथ ही मैदानों में कहीं कहीं बारिश हो सकती है। 19 और 20 सितंबर को मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रह सकता है। इसके बाद 21 सितंबर को कुमाऊं के कुछ स्थानों और शेष इलाकों में गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। फिलहाल 18 सितंबर से लेकर 21 सितंबर तक मौसम विभाग की ओर से कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
शनिवार 17 सितंबर की सुबह दस बजे तक देहरादून का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। कल 18 सितंबर को देहरादून में बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना कम है। वहीं, 19 से 24 सितंबर तक देहरादून में कहीं कहीं बारिश हो सकती है। 18 सितंबर से 24 सितंबर तक देहरादून में अधिकतम तापमान 27 डिग्री से लेकर 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से लेकर 23 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। ऐसे में आज के दिन लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।