Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 16, 2026

सीएयू अंडर 19 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन सात सितंबर से, 13 जिलों की 17 टीमें करेंगी प्रतिभाग

क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड अंडर 19 इंटर क्रिकेट टूर्नामेंट सात सितंबर से देहरादून में आयोजित किया जा रहा है। इसका आयोजन जिला क्रिकेट एसोसिएशन देहरादून कर रही है। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन देहरादून के सचिव विजय प्रताप मल्ल ने उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में उक्त जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सात सितंबर 2022 से प्रारंभ होने जा रही है प्रतियोगिता में उत्तराखंड के सभी 13 जिलों की कुल मिलाकर 17 टीम में प्रतिभाग करेंगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने बताया कि इन 13 जिलों में देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, उधम सिंह नगर की 2-2 टीमें प्रतिभाग करेंगी। अन्य जिलों में उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पौड़ी, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़ की 1-1 टीम प्रतिभाग करेगी। देहरादून जिले के चार मैदानों पर समस्त मैच खेले जाएंगे। इसमें आयुष क्रिकेट एकेडमी, छिददरवाला, देहरादून के 2 ग्राउंड/मां आनंदमई मेमोरियल स्कूल (MAMS) टिहरी फॉर्म, रायवाला, देहरादून एव देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिपुर कला देहरादून निकट (शांतिकुंज) में किया जाएगा। समस्त टीमों की रहने और खाने व अन्य व्यवस्था डीसीए. देहरादून की तरफ से कराई जाएगी। लीग का फाइनल 18 सितंबर 2022 को होगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

प्रेस वार्ता में डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन देहरादून के अध्यक्ष नीनू सहगल, उपाध्यक्ष अश्वनी बहुगुणा, उपाध्यक्ष संजय कटियार, सह सचिव अनिल डोभाल, डायरेक्टर अनिल चमोली, डायरेक्टर राकेश सिंह रागड़, धनपाल खरोला, क्रिकेट ऑपरेशन सुमित डोभाल, विपिन जोशी, अभिषेक चौहान, पिनाकी सेन, यश जैन, शीतल सिंह आदि उपस्थित रहे।