Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 23, 2026

सलमान खान का ये रूप देखकर हो जाओगे हैरान, ‘किसी का भाई किसी की जान’ का टीजर जारी, देखें वीडियो

सलमान खान की नई फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का टीजर जारी कर दिया गया है। इस टीजर को सलमान खान ने खुद जारी कर नए लुक में फैंस को हैरान कर दिया है। सलमान खान ने हाल ही में इंडस्ट्री में अपने 34 साल पूरे होने की खुशी में अपनी अगली फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का ऐलान किया था। सलमान ने फिल्म की एक छोटी सी झलक देकर अपने फैन्स को उनके प्यार के लिए शुक्रिया अदा किया था। इसके कुछ ही दिन बाद सुपरस्टार ने एक्शन एंटरटेनर फिल्म का ऑफिशियल टाइटल लोगो जारी करते हुए एक शॉर्ट टीजीर रिलीज किया है, जो उनके किरदार का परिचय दे रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

हमेशा की तरह इस टीजर में सलमान खान का स्वैग देखते ही बन रहा है। सलमान खान वीडियो में एक क्रूजर मोटरसाइकिल की राइड लेते हुए और लद्दाख वैली में घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में सलमान खान को सनग्लासेस के साथ लॉन्ग हेयर लुक में देखा जा सकता है। सलमान खान ने अपनी नई फिल्म के टीजर को अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस टीजर में भाईजान का एकदम अलग ही लुक दिख रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

टीजर में सलमान खान वीराने में बाइक दौडाते नजर आ रहे हैं। इसी के साथ टीजर के बैकग्राउंड में गोलियों की भी आवाज सुनाई दे रही है। सलमान खान का नया लुक उनके फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है। फिल्म के टीजर को शेयर करते हुए एक्टर ने शहनाज गिल, जस्सी गिल, राघव जुयाल, पूजा हेगड़े, पलक तिवारी, सिद्धार्थ निगम को टैग किया है। टीजर पर फैन्स की ताबड़तोड़ प्रतिक्रिया आ रही है।