Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 9, 2026

विरोधियों को जवाब है घपलो के खिलाफ धामी के ताबड़तोड़ फैसले: महेंद्र भट्ट

उत्तराखंड भाजपा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गड़बड़ियों के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन से जहां दुष्प्रचार करने वाले बैकफुट पर है, तो वहीं यूवाओं मे भी आशा और उम्मीद जगी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को केन्द्र मे रखा और फिर अभियान शुरू कर दिया। अधीनस्थ चयन सेवा आयोग मे भर्तियों की गड़बड़ियों का संज्ञान लेकर सीएम ने इसके जांच के आदेश दे दिये और अब तक 34 लोग सलाखों के अंदर पहुंच चुके है। दरोगा भर्ती मामले की जांच पहले ही विजिलेंस को सौंपी गयी है और विधान सभा मे भर्तियों की जांच के लिए विशेषज्ञ समिति गठित की गयी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि एक के बाद एक जांच और उसके निकल रहे परिणाम ने आम जन और विशेषकर युवा वर्ग के विश्वास को टूटने नही दिया। निश्चित तौर पर इन फैसलों के दूरगामी परिणाम मिलेंगे जो कि प्रतियोगी परीक्षाओं या अन्य सभी मामलों मे पारदर्शीता के रूप मे सामने आएंगे। मुख्यमंत्री के फैसलों से सरकार की साफ और बेदाग छवि उभरकर सामने आयी और जनता का भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि तमाम तरह के घपले घोटालों मे लिप्त रही कांग्रेस आजकल नसीहत देने और उपदेशक की भूमिका मे है, लेकिन जनता ने पूर्व मे कांग्रेस के चरित्र और चेहरे को देखा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और घोटालों का पुराना नाता रहा है। पहली निर्वाचित सरकार से लेकर स्टिंग के दौर तक कांग्रेस हमेशा मामलों पर लीपापोथी करती रही जबकि भाजपा ने बिना देर किये सभी आशंकाओ को खारिज कर जांच शुरू कर दी। भाजपा भविष्य के लिए एक स्पष्ट रेखा खींच चुकी है और उसमे पारदर्शिता के अलावा किसी आशंका के लिए स्थान नही होगा। युवा मुख्यमंत्री श्री पुष्करसिंह धामी और भाजपा युवाओं के साथ किये वायदे पर खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि सीएम धामी के नैतिक और साहसिक फ़ैसले अन्य दलों के लिए भी नजीर बनेंगे।