भारत में कोरोना के नए केस में कमी दर्ज, उत्तराखंड में भी राहत
भारत में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से नए संक्रमितों की संख्या में कमी दर्ज की गई। उत्तराखंड में भी राहत है। शनिवार 27 अगस्त की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 9520 नए संक्रमित मिले। इस दौरान 41 मरीजों की कोरोना से जान गई। देश में कोरोना से अब तक कुल 527597 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 12875 मरीज कोरोना से स्वस्थ हुए। अब तक कुल 43783788 मरीज कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 87311 है। राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत शुक्रवार को 2586805 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। अब तक कुल 2113981444 वैक्सीनेशन हो चुका है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)पिछले सात दिन के आंकड़े
देश में शुक्रवार 26 अगस्त को कोरोना के 10256 नए संक्रमित और 68 लोगों की मौत, गुरुवार 25 अगस्त को कोरोना के 10725 नए संक्रमित और 36 लोगों की मौत, बुधवार 24 अगस्त को कोरोना के 10649 नए संक्रमित और 36 लोगों की मौत, मंगलवार 23 अगस्त को कोरोना के 8586 नए संक्रमित मिले और 48 मरीजों की मौत, सोमवार 22 अगस्त को कोरोना के 9531 नए संक्रमित मिले और 36 लोगों की मौत, रविवार 21 अगस्त को कोरोना के 11539 नए संक्रमित और 43 लोगों की मौत, शनिवार 20 अगस्त को कोरोना के 13272 नए संक्रमित और 36 मरीजों की मौत हुई थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उत्तराखंड में दूसरे दिन भी नहीं हुई कोई मौत
उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से नए संक्रमितों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, मौत के मामले में भी राहत है। दूसरे दिन भी किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई। शुक्रवार 26 अगस्त की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 126 नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले गुरुवार 25 अगस्त को 136 नए संक्रमित मिले थे। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो शुक्रवार को 830 केंद्र में 23233 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उत्तराखंड की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें, (खबर आगे भी जारी है)-2022.08.26 Health Bulletin
कोरोना से अब तक 7736 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 102843 हो गई है। इनमें से 97873 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 73 मरीज स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 940 है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7736 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 318 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। इस अवधि में मौत की दर 0.30 फीसद है। इस अवधि में रिकवरी दर 95.17 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।



