Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 13, 2026

यूपी के बांदा जिले में यमुना में डूबी नाव, तीन की मौत, 17 लापता, 15 बचाए

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हुआ। यमुना नदी में सवारियों से भरी एक नाव पलट गई। इस नाव में 35 लोग सवार थे। इनमें से पुलिस और गोताखोरों ने 18 लोगों को नदी से बाहर निकाला, लेकिन इनमें से तीन की मौत हो गई। 15 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य 17 लोगों की तलाश की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से बचाव कार्य में जुट गई है। यह घटना बांदा जनपद के मरका थाना क्षेत्र के अंतर्गत यमुना नदी में हुई। वहां फतेहपुर से मरका की ओर से आ रही सवारियों से भरी एक नाव पलट गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, जिलाधिकारी अनुराग पटेल सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। अभी तक 17 लोगों का कोई पता नहीं लग पाया है। बड़े पैमाने पर गोताखोरों की मदद से बचाव कार्य जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांदा में यमुना नदी में हुए हादसे को लेकर जिला प्रशासन को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव और राहत कार्य करने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने दुर्घटना में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त करते हुए संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *