Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

खाई में लुढ़क कर नदी में बही कार, चालक लापता, रेस्क्यू जारी

देहरादून में त्यूनी थाना क्षेत्र में एक कार थाना त्यूनी से अटाल को जाने वाली रोड पर सड़क से नीचे गहरी खाई में गिरकर टोंस नदी में समा गई। हादसा बुधवार सुबह करीब दस बजे को जेपीआरआर हाईवे पर हुआ। कार और चालक का कुछ पता नहीं चल पाया है। हालांकि खाई में गिरने के दौरान कार की नंबर प्लेट व अन्य कई पार्ट्स उखड़ कर गिर गए। इससे पता चला कि कार हिमाचल नंबर की है। जिस जगह पर हादसा हुआ उसके ठीक नीचे टोंस नदी बहती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

सूचना के तुरंत बाद त्यूनी थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों के साथ संयुक्त रेस्क्यू कर कार सवार लोगों की तलाश शुरू की। दुर्घटनाग्रस्त वाहन के पार्ट्स के साथ ही एक आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, एक एटीएम, चेक बुक, शिमला मंडी की कुछ रसीदें मिली। इसमें नाम चालक व वाहन स्वामी का नाम नवीन शर्मा पुत्र अमीरचंद शर्मा निवासी ग्राम धगोली पोस्ट ऑफिस कांथली तहसील चिडगांव जिला शिमला हिमाचल प्रदेश होना पाया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कार के खाई में पलटने से उसमें सवार व्यक्ति के टोंस के तेज बहाव में बहने की आशंका जताई जा रही है। थाना पुलिस टीम लापता कार सवार व्यक्ति की तलाश के लिए टोंस नदी में सर्च अभियान चला रही है। थानाध्यक्ष आशीष रवियान ने कहा लापता कार सवार की तलाश एसडीआरएफ टीम बुलाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *