Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 18, 2026

उत्तराखंड के कुमाऊं में भाजपा नेत्री नर्मदा तिवारी का निधन, कोरोना से थी संक्रमित

कोरोना का कहर उत्तराखंड में थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसकी चपेट में तेजी से लोग आ रहे हैं। साथ ही मौत का आंकड़ा भी चिंताजनक है। अब तक उत्तराखंड में 1251 लोगों की कोरोना से मौत चुकी है। गत रात कुमाऊं में भाजपा नेत्री एवं भाजपा महिला मोर्चा की कुमाऊं की पूर्व संयोजक नर्मदा तिवारी की भी कोरोना ने जान ले ली। वह 53 साल की थी। अल्मोड़ा निवासी नर्मदा तिवारी अल्मोड़ा के कोविड अस्पताल में भर्ती थी। उनके निधन पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया।
अल्मोड़ा जिले के गोलनाकरड़िया (हवालबाग ब्लाक) निवासी भाजपा नेत्री नर्मदा तिवारी बीते कई दिनों से अस्वस्थ थीं। तेज बुखार, खासी व सांस लेने में तकलीफ बढ़ने पर परिजन उन्हें बीते बुधवार को चिकित्सालय ले गए। एहतियातन उनके स्वैब नमूनों की जांच कराई गई। इसमें वह कोरोना संक्रमित पाई गईं। वह पहले से ही मधुमेह व हाइपरटेंशन से ग्रसित थीं। देर रात उन्हें हल्द्वानी रेफर करने की तैयारी चल रही थी। इसी दरमियान उन्होंने दम तोड़ दिया।
नर्मदा तिवारी भाजपा की सक्रिय व समर्पित रहने के साथ सामाजिक कार्यकर्ता भी थीं। उन्होंने जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2007 में निर्दलीय चुनाव भी लड़ा था। बाद में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर क्षेत्र में संगठन खासतौर पर महिला मोर्चा को मजबूती देने में बड़ी भूमिका निभाई। गोलनाकरड़िया (हवालबाग ब्लाक) निवासी नर्मदा जाख तिवारी गांव (लमगड़ा विकासखंड) की पूर्व प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य भी रहीं। उनके निधन से भाजपा में शोक की लहर है।