Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 6, 2026

तीसरे दौर की वोटिंग के बाद ऋषि सुनक ब्रिटिश पीएम की दौड़ में सबसे आगे, चार उम्मीदवार मैदान में

ब्रिटेन के अगला प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में पूर्व चांसलर ऋषि सुनक सबसे आगे चल रहे हैं। उन्होंने सोमवार को ब्रिटिश संसद के कंजरवेटिव पार्टी के सदस्यों के बीच मतदान में शीर्ष स्थान हासिल किया।

ब्रिटेन के अगला प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में पूर्व चांसलर ऋषि सुनक सबसे आगे चल रहे हैं। उन्होंने सोमवार को ब्रिटिश संसद के कंजरवेटिव पार्टी के सदस्यों के बीच मतदान में शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं, उनके प्रतिद्वंदी टॉम तुगेंदत सबसे कम मत प्राप्त करने के बाद प्रधानमंत्री बनने की दौड़ से बाहर हो गए। अब मैदान में चार उम्मीदवार ही रह गए हैं।
ब्रिटिश भारतीय पूर्व वित्त मंत्री को तीसरे दौर के मतदान में 115 मत प्राप्त हुए, जिसमें व्यापार मंत्री पेनी मोर्डंट 82 मतों, विदेश सचिव लिज़ ट्रस 71 मतों के साथ और केमी बैडेनोच को 58 मत मिले। मंगलवार को होने वाले अगले दौर के मतदान में इस सूची के और घटने की उम्मीद है। उम्मीद है कि बृहस्पतिवार तक केवल दो उम्मीदवार मैदान में बचे रहेंगे। फिर उन्हें आगे जूझना होगा। अंत में दो उम्‍मीदवारों के बीच टक्‍कर में कंजरवेटिव पार्टी के लगभग 160,000 योग्य मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की कवायद होगी। 5 सितंबर तक विजयी उम्मीदवार तत्कालीन प्रधानमंत्री बॉरिस जॉनसन की जगह नए प्रधानमंत्री के रूप में पद की शपथ लेंगे।
सुनक पर प्रतिद्वंद्वियों ने जुबानी हमले तेज किए
सोमवार को तीसरे दौर के मतदान से पहले दूसरे टीवी परिचर्चा में रविवार को पांचों उम्मीदवारों के बीच तीखी बहस हुई। अधिकतर उम्मीदवार सुनक के ससुर इंफोसिस के सह संस्थापक नारायण मूर्ति व सास सुधा मूर्ति की संपत्ति को लेकर हमले कर रहे थे। वहीं, सुनक ने कहा कि पत्‍‌नी अक्षता के माता-पिता ने कड़ी मेहनत से जो उपलब्धियां हासिल की हैं उस पर उन्हें गर्व है।
सुनक ने प्रतिद्वंद्वियों को दिया जवाब
42 वर्षीय सुनक ने आइटीवी चैनल पर प्रतिद्वंद्वियों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि मैं हमेशा से ब्रिटेन का सामान्य करदाता रहा हूं, जबकि मेरी पत्‍‌नी दूसरे देश से हैं, उनके टैक्स का मामला भी सुलझाया जा चुका है।उन्होंने कहा कि मेरे सास-ससुर की संपत्ति पर टिप्पणी की जा रही है, इसलिए इसका जवाब देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि शुरुआत में नारायणमूर्ति के पास सपनों के अलावा कुछ नहीं था, जिन्हें उनकी पत्‍‌नी सुधा ने कुछ पैसे बचाकर सहेजा था।
सर्वे में 24 प्रतिशत लोगों की पसंद के साथ सुनक सबसे आगे
एक ओपिनियन पोल के अनुसार, पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक को लगभग 24, सांसद टाम तुगेंदत को 19, व्यापार मंत्री पेनी मार्डोट को 17, विदेश मंत्री लिज ट्रस को 15 व पूर्व मंत्री केमी बादेनोक को सबसे कम 12 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया। वहीं, कंजरवेटिव पार्टी की होम वेबसाइट पर किए सर्वे में बादेनोक 59 व मार्डोट 31 प्रतिशत वोटों के साथ सबसे आगे रहे।