Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 30, 2026

नुपुर शर्मा पर टिप्पणी करने वाले सुप्रीम कोर्ट के जज ने की फैसलों पर व्यक्तिगत हमलों की निंदा

नुपुर शर्मा को फटकार लगाने वाली बेंच के का हिस्‍सा रहे एक जज ने व्‍यक्तिगत हमलों की निंदा की है। साथ ही उन्होंने इस परिपाटी को घातक बताया।

सुप्रीम कोर्ट ने पैगंबर मोहम्‍मद पर नूपुर शर्मा की टिप्‍पणी को लेकर उनकी काफी आलोचना की थी। सुप्रीम कोर्ट ने पैगंबर मोहम्‍मद पर नूपुर शर्मा की टिप्‍पणी को लेकर उनकी काफी आलोचना की थी। इस आलोचना के बाद से ही सुप्रीम कोर्ट के जजों की टिप्‍पणियों को लेकर लगाता व्‍यक्तिगत हमले हो रहे हैं। नुपुर शर्मा को फटकार लगाने वाली बेंच के का हिस्‍सा रहे एक जज ने व्‍यक्तिगत हमलों की निंदा की है। साथ ही उन्होंने इस परिपाटी को घातक बताया। न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला ने एक समारोह में कहा कि न्यायाधीशों पर उनके फैसलों के लिए व्यक्तिगत हमले खतरनाक परिदृश्य की ओर ले जाते हैं।
जस्टिस पारदीवाला और जस्टिस सूर्यकांत दोनों को सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उनकी याचिका की सुनवाई के दौरान नुपुर शर्मा के खिलाफ मौखिक टिप्पणियों के बाद निशाना बनाया है। अपनी टिप्पणियों में सुप्रीम कोर्ट ने यह भी सवाल किया था कि नूपुर शर्मा को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया। साथ ही उन्होंने नुपुर शर्मा कोउन्हें देश भर में भावनाओं को भड़काने के लिए जिम्मेदार ठहराया था।
नूपुर शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट से मांग की थी कि देश भर में उनके खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर को एक साथ जोड़कर दिल्ली स्थानांतरित किया जाए। अपनी याचिका में उन्‍होंने यह भी कहा कि उसे और उसके परिवार को सुरक्षा खतरों का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें सुरक्षा की आवश्यकता है। इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद नुपुर शर्मा ने याचिका को वापस ले लिया था। वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने उनसे देश से माफी मांगने को कहा था।
गौरतलब है कि पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी का देश-दुनिया के कई हिस्सों में विरोध होने के बाद भाजपा ने पांच जून को नुपुर शर्मा को निलंबित कर दिया था। पैगंबर मोहम्मद विवाद के बीच दिल्ली पुलिस भी सख्त कदम उठाते हुए कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर चुकी है। हालांकि दिल्ली पुलिस ने नुपुर शर्मा को गिरफ्तार नहीं किया है।