उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों से कुछ राहत, तेजी से बढ़ रहे एक्टिव केस
उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों में कुछ राहत दर्ज की गई है। वहीं, एक्टिव केस की संख्या तेजी से बढ़ रही है। राहत की बात ये है कि नवें दिन भी किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई। रविवार 26 जून की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 30 नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले शनिवार 25 जून को 54 नए संक्रमित मिले थे। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो रविवार को 321 केंद्रों में 3114 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।उत्तराखंड की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-
2022.06.26 Health Bulletin
कोरोना से अब तक 7693 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 93439 हो गई है। इनमें से 89606 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान एक मरीज स्वस्थ हुआ। एक्टिव मरीजों की संख्या 243 है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7695 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 277 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। इस अवधि में मौत की दर 0.30 फीसद है। इस अवधि में रिकवरी दर 95.90 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।



